Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बड़ी खुशखबरी मिली है। पिछले साल टी20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले बी कुमार को सीएट क्रिकेट रेटिंग के तहत ‘टी20 बॉलर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया है। मंगलवार को मुंबई में हुए एक समारोह में भुवनेश्वर कुमार को यह अवॉर्ड दिया गया। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे।
CEAT लिमिटेड ने दिए अवार्ड
दरअसल, CEAT लिमिटेड ने मुंबई में CEAT क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार 2023 का आयोजन किया था। इस आयोजन में भारत की महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए खिलाड़ियों को जून 2022 से मई 2023 में किये गए प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा को सीएट महिला क्रिकेटर ऑप द ईयर चुना गया है, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
भुवी ने शेयर की फोटोज
भुवनेश्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अवार्ड के साथ अपनी 2 फोटो शेयर की हैं। पहली फोट में वह अवार्ड को हाथ में लिए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में बी कुमार अवार्ड शो में बैठे हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
एशिया कप में नहीं मिली जगह
फिलहाल बी कुमार टीम इंडिया से बाहर हैं। एशिया कप 2023 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। दूर-दूर तक इस खिलाड़ी का नाम चर्चा में नहीं था। एशिया कप में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दूल ठाकुर को मौका दिया गया है।
पिछले साल बी कुमार ने चटकाए थे 37 विकेट
अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले साल टी20 के 32 मैचों में 19.56 की औसत से 37 विकेट निकाले थे। भुवी के 4 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन दर्ज किया था।पिछले साल के 32 टी20 मैचों में उनका इकॉनमी रेट 6.98 का रहा था।
भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट लिए हैं। 121 वनडे मैचों में 141 जबकि 87 टी20 मुकाबलों में 90 शिकार किए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines