Glenn Phillips praised Suryakumar: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या ने 111 रनों की पारी खेलकर सभी को चौंका दिया। यही वजह है कि अब विरोधी टीम यानी न्यूजीलैंड का भी एक स्टार क्रिकेटर सूर्या का फैन हो गया है।
तीसरा टी 20 मैच टाई होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने मंगलवार को कहा, ‘गेंदबाज की लाइन-लेंथ का सटीक आकलन करने की सूर्यकुमार की क्षमता ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आने वाली गेंद के बारे में अनुमान लगाने के साथ उनके पास आखिरी क्षणों में अपने शॉट में बदलाव कर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की भी कमाल की क्षमता है।’
अभी पढ़ें – IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर
सूर्या जो करता है उसे करने का सपना भी नहीं देख सकता- फिलिप्स
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सूर्या की तारीफ में कहा कि ‘वह (सूर्या) बिल्कुल अविश्वसनीय है। वह जो चीजें करता है, मैं उसे करने का सपना भी नहीं देख सकता हूं।’
मेरा खेल सूर्या से काफी अलग- फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे कोशिश करना अच्छा लगेगा, लेकिन मेरा खेल उससे काफी अलग है। कलाई की ताकत से छक्का लगाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। उस जैसी प्रतिभा को आप शायद ही देखें।’
सूर्या से तुलना पर क्या बोले फिलिप्स
सूर्यकुमार से खुद की तुलना पर फिलिप्स ने कहा कि ‘मेरे पास मेरी ताकत है और उसके पास उसकी अपनी ताकत है और हम अलग-अलग तरीकों से अपना काम करते हैं। जिस तरह से हम दोनों खेलते हैं उससे प्रतिद्वंद्वी टीम को हमें आउट करने का मौका भी मिलता है। यह टी20 के जोखिम और इनाम का हिस्सा है।’
सूर्या ने 111 रनों की तूफानी पारी खेली थी
सूर्यकुमार यादव का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर बोला है। सूर्यकुमार ने दूसरे टी20 मैच में सात छक्के और 11 चौके जड़ते हुए 11 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे शॉट खेले जो क्रिकेट में अपरंपरागत माने जाते हैं। उन्होंने इस दौरान विकेट के पीछे थर्ड मैन से लेकर फाइन लेग की क्षेत्र में कुछ दमदार शॉट लगाए थे।
अभी पढ़ें – Yuvraj Singh: दिग्गज खिलाड़ी रहे युवराज सिंह मुश्किल में…हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जानें वजह
सूर्या ने बनाए 2022 में सबसे ज्यादा रन
अगर बात साल 2022 की करें तो सूर्यकुमार ने इस कैलेंडर वर्ष में 43 की औसत और 186 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 1151 रन बनाए हैं। वह इस साल इस प्रारूप के दुनिया के शीर्ष रन स्कोरर भी हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स आईसीसी बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस दौरान 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाये है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
22 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
1 hr agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines