हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए हो गई भविष्यवाणी, साउथ अफ्रीका फेवरेट लेकिन टीम इंडिया को …

T20 World Cup 2026 Semifinal: टीम इंडिया को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा ने सूर्यकुमार की सेना को एक अहम सलाह दी है, साथ ही भविष्यवाणी की है, कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच फाइनल हो सकता है.

विज्ञापन
IND vs SA

Glenn McGrath Warns Team India: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हो सकता है. हालांकि उन्होंने आगाह किया कि टूर्नामेंट में अब तक इंग्लैंड के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बावजूद भारत को उनके खिलाफ अलर्ट रहना होगा.

इंग्लैंड से अलर्ट रहना जरूरी

मैकग्रा ने इंग्लैंड को एक ऐसी टीम बताया जो अपने दिन मैच पलट सकती है. उन्होंने कहा ‘इंग्लैंड एक खतरनाक टीम है. अगर वो सच में उस दिन अच्छा खेलते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं. हालांकि वो लकी भी रहे हैं. नेपाल को उन्हें हराना चाहिए था. इटली के साथ मैच करीबी था. इसलिए उन्होंने जीतने के तरीके ढूंढ लिए हैं. शायद इससे उन्हें कॉन्फिडेंस मिलेगा कि वो सेमीफाइनल के लिए अभी-अभी पीक पर हैं.’

‘फाइनल में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका’

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत अपना मौजूदा फॉर्म बनाए रखता है तो वो आगे बढ़ेगा. मैकग्रा ने कहा, ‘अगर भारत इस पूरे टूर्नामेंट की तरह ही खेलता है और इंग्लैंड भी वैसा ही खेलता है जैसा उसने खेला है, तो भारत को आगे बढ़ना चाहिए. मैं फाइनल में 2 टीमों को चुनूंगा, वो साउथ अफ्रीका और भारत होंगी.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले माहिका शर्मा के साथ स्पॉट हुए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के लिए किया दिल जीतने वाला काम

प्रोटियाज की तारीफ

उन्होंने टी20 क्रिकेट के लिए साउथ अफ्रीका के हालिया अप्रोच की भी तारीफ की. ‘कुछ समय पहले, उन्होंने कहा था कि वो आगे टी20 क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं. उनके पास अच्छे हिटर और बहुत अच्छा बॉलिंग अटैक है.’ न्यूजीलैंड के साथ साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल मैच के बारे में बात करते हुए, मैकग्राने एक दिलचस्प ट्रेंड बताया. ‘जब न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होता है तो उसमें कुछ बात होती है. साउथ अफ्रीका हमेशा आसानी से जीतता है, मुझे नहीं पता क्यों.’

विज्ञापन

बुमराह के मुरीद हैं मैकग्रा

भारत की बॉलिंग यूनिट की बात करते हुए, मैकग्रा ने नॉकआउट स्टेज में इसकी अहमियत पर जोर दिया, खासकर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की. उन्होंने कहा, “सबसे पहले, यह टॉस जीतने और यह तय करने के बारे में होगा कि क्या करना है. भारत के पास अच्छा बॉलिंग अटैक है. अर्शदीप सिंह अच्छा कर रहे हैं और बुमराह क्वालिटी वाले हैं. अर्शदीप शायद भारत के बॉलर्स में सबसे अच्छे रहे हैं लेकिन बुमराह बड़े गेम के प्लेयर हैं. कभी-कभी बड़े गेम के दौरान, ये प्लेयर्स अपना गेम बेहतर कर लेते हैं. एक नॉर्मल गेम में, ये नहीं कह रहा कि फोकस नहीं होता, लेकिन उन्हें वे बड़े पल, बड़े गेम बहुत पसंद हैं. लेकिन जब बड़े मैचों की बात आती है तो मुझे बुमराह पर पूरा भरोसा है. मैं हमेशा उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं.’

‘कंगारुओं को जल्द बाहर होने पर हैरानी नहीं’

आखिर में मैकग्रा ने माना कि वो ऑस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होने से हैरान नहीं थे. उन्होंने कहा,’मैंने कहा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया को लेकर परेशान हूं. मुझे लगा था कि वो सुपर 8 में पहुंच सकते हैं, लेकिन सच कहूं तो, मुझे नहीं लगा कि वे ज्यादा आगे बढ़ पाएंगे. ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से पहले बाहर हो जाना और जिम्बाब्वे का आगे बढ़ जाना, उम्मीद है कि इससे उन्हें नुकसान होगा. निराशाजनक है, लेकिन हैरानी की बात नहीं है.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola