Glenn McGrath Removes Python From Home: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा अपने समय के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे। मैक्ग्रा ने हाल ही भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं। मैक्ग्रा 1999 से 2007 तक लगातार तीन विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
पूंछ से पकड़कर ले गए बाहर
मैक्ग्रा अब भले ही क्रिकेट के मैदान में नजर न आते हों, लेकिन घर के मैदान में वह खतरनाक सांपों का मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। 53 साल के मैक्ग्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने घर में घुसे अजगर को पोछे से हटाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैक्ग्रा पोछा लेकर कमरे की ओर जाते हैं और वहां दरवाजे के नीचे पड़े अजगर पर इसे घुमाने लगते हैं। उनके ऐसा करते ही घर की महिला की चीख निकल जाती है, हालांकि मैक्ग्रा मुस्कुराते रहते हैं। फिर अजगर पोछे के डंडे पर चढ़ जाता है। इसके बाद वे इसे पूंछ से पकड़ लेते हैं। धीरे-धीरे वे आगे बढ़ते हैं और फिर इसे घर के बाहर ले जाते हैं।
पूर्व क्रिकेटर ने वीडियो को कैप्शन देकर लिखा- ”सारा लियोन मैक्ग्रा के प्रोत्साहन और समर्थन के बाद घर में मौजूद सभी 3 कोस्टल कार्पेट पायथन को सुरक्षित वापस झाड़ी में छोड़ दिया।” मैक्ग्रा के वीडियो पर मजेदार कमेंट सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सही टेक्नीक है दोस्त।
ग्लेन मैक्ग्रा की दूसरी पत्नी हैं सारा लियोनार्डी
बता दें कि सारा लियोनार्डी ग्लेन मैक्ग्रा की दूसरी पत्नी हैं। कपल की मुलाकात आईपीएल 2009 के दौरान हुई थी। दोनों ने करीब एक साल बाद नवंबर 2010 में शादी कर ली। मैक्ग्रा की पहली पत्नी जेन लुईस की 2008 में कैंसर के बाद 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। मैक्ग्रा ने अपने करियर में 124 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 563 विकेट चटकाए। जबकि 250 वनडे मैचों में 381 विकेट के साथ मैक्ग्रा ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
25 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
27 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines