हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह नहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ये विदेशी स्टार बॉलर बन सकता है हाईएस्ट विकेट टेकर

Probable Highest Wicket-taker Of T20 World Cup 2026: बिना अच्छी गेंदबाजी के कोई भी टीम बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकती. इसलिए शॉर्ट इंटरवल में विकेट निकालने वालों की डिमांड काफी ज्यादा रहती है. आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप में कौन सा गेंदबाज हाईएस्ट विकेट टेकर हो सकता है.

विज्ञापन

Probable Highest Wicket-taker Of ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना ​​है कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को हराना मुश्किल होगा. द फ़ास्ट बॉलिंग कार्टेल यूट्यूब चैनल पर इस दिग्गज सीमर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा और सैम करन को भी दूसरे संभावित दावेदार बताया.

राशिद खान क्यों हैं पहली पसंद?

अफगानिस्टार के स्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 111 मैचों में 13.59 की औसत और 6.02 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं. वहीं, बुमराह भारत के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के कैंपेन में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे. शायद यही वजह है कि राशिद की की फैन फॉलोइंग भारत के अलावा दुनियाभर में भी काफी ज्यादा. 2026 के एडिशन में उनसे अफगान टीम को काफी उम्मीदें होंगी, हर किसी को उनके जलवे का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

विज्ञापन

सैम करन का भी नाम

ऑस्ट्रेलियन लेजेंड ग्लेन मैकग्रा के पुराने टीममेट जेसन गिलेस्पी ने एक अलग ही नाम चुना और इंग्लैंड के सैम करन को आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में संभावित हाईएस्ट विकेट टेकर बताया.ये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 2022 के एडिशन में 6 मैचों में 13 विकेट लेकर दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. करन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी थे जब इंग्लैंड ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.


यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह भी दावेदार

आखिर में एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियन पेसर, डेमियन फ्लेमिंग ने आने वाले इवेंट में बुमराह को सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर रहने के लिए चुना. इस चैंपियन बॉलर का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 87 मैचों में 19 से कम की औसत और 6.54 की इकॉनमी से 107 विकेट लिए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola