Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं। वे लगातार हर मैच में रन बना रहे हैं और अपनी कला से सभी दिग्ग्ज खिलाड़ियों को अपना मुरीद भी बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 20 नवंबर को बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए अपना दूसरा टी-20 शतक जड़ दिया। उनकी 51 गेंदों में नाबाद 111 रन की पारी ने भारत को 65 रन से जीत दिलाई। सूर्या की इस पारी की दुनिया भर में तारीफें हुई। अब इस पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी प्रतिक्रिया दी है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ”इरादा वही होगा”…वनडे सीरीज से पहले दहाड़े सूर्यकुमार यादव…दिया ये बड़ा बयान
ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्या को लेकर कही ये बड़ी बात
दरअसल चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने एक पोडकास्ट में सूर्या की बेहद तारीफ की है और कहा है कि सूर्यकुमार जैसा खिलाड़ी इस समय विश्व में कोई भी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड अगर अपना सारा पैसा भी खर्च कर दे तो वे सूर्यकुमार को बीबीएल में खरीद नहीं सकते हैं।
हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि सूर्यकुमार को खरीद सकें- ग्लेन मेक्सवेल
‘द ग्रेड क्रिकेटर’ के पॉडकास्ट पर कहा, “यह काफी शर्मनाक हैं कि वे दूसरे खिलाड़ियों से इतने ज्यादा अच्छे हैं। मैंने इतना बेहतरीन खेल कभी किसी का नहीं देखा। आईपीएल में जोस बटलर कुछ हद तक इसी तरह से खेलते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वहीं सूर्यकुमार यादव को बिग बैश लीग में खिलाने पर पूछे गए सवाल पर ग्लेन मैक्सवेल ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “हमारे पूरे टूर्नामेंट की कैप मनी भी उन्हें खरीदने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि यह कभी संभव हो पाएगा। हमें बीबीएल के हर खिलाड़ी को निकलना होगा, साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने सभी केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को भी रिलीज़ करना होगा। तब जाकर कहीं उन्हें खरीदने की उम्मीद की जा सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines