ODI World Cup 2023. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने सबको अपना दीवाना बना दिया है। मैच के दौरान एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगनिस्तान के सामने महज 91 रन पर अपने सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन यहां से मैक्सवेल ने कैप्टन कमिंस के साथ मोर्चा संभाला और अंततः अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था, यदि अफगान लड़कों ने फील्डिंग के दौरान कुछ महत्वपूर्ण कैच नहीं टपकाए होते। उन्होंने मैक्सवेल के ही कुल तीन कैच छोड़े। जिसके बाद तो उन्होंने हारी हुई बाजी को ही अपने बेड़े में मोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: Pakistan को मिलेगा ICC का बड़ा तोहफा,’…तो सीधे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री’
मैक्सवेल का मुजीब ने टपकाया आसान कैच:
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मुजीब उर रहमान ने सबसे बड़ी गलती की। दरअसल, जब शुरूआती ओवरों में मैक्सवेल गेंदबाजों के सामने रन के लिए जूझ रहे थे। उस दौरान मुजीब ने उनका आसान कैच टपका दिया।
अफगान टीम के लिए पारी का 22वां ओवर नूर अहमद डाल रहे थे। इस ओवर में मैक्सवेल ने बड़ा शॉट लगाने के लिए बल्ला चलाया, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच सही संपर्क नहीं होने की वजह से गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर चली गई।
यहां लंबे कद काठी के क्षेत्ररक्षक मुजीब तैनात थे, लेकिन उनसे बड़ी चूक हो गई। अफगान क्षेत्ररक्षक कैच को नहीं लपक सका। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम को आखिर में हार का दंस झेलना पड़ा।
मैक्सवेल ने जड़ा दोहरा शतक:
अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 128 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 157.03 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 201 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके एवं 10 बेहतरीन छक्के निकले।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
25 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines