ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला सात नवंबर को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम को जीत दिलाई। हालांकि, इस मैच में वह चोटिल भी हो गए। उन्हें मैच के दौरान क्रैंप के साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। अब सवाल यह है कि वह अगले मुकाबले में शिरकत करेंगे या नहीं? इसपर टीम के कप्तान पैट कमिंस ने खुद जवाब दिया है।
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने कहा, ‘मैक्सवेल ठीक हैं। हम लगातार उनके हालात का जायजा ले रहे हैं। आज जो रन चेज हुआ है, वह उन्होंने अकेले किया है। वह दर्द में थे, इसके बावजूद वह क्या कर सकते हैं, कर दिया दिखाया है। मेरे हिसाब से आपको इस तरफ देखना चाहिए कि उसने टीम के लिए क्या किया है। टीम के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है।
यह भी पढ़ें- ENG Vs NED: पुणे में स्टोक्स का धमाका, मलान ने भी बिखेरी चमक, नीदरलैंड को मिला बड़ा लक्ष्य
अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने दोहरा शतक:
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। मैच के दौरान उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 128 गेंदों का सामना किया। इस बीच 157.03 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 201 रन बनाने में कामयाब हुए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके एवं 10 बेहतरीन छक्के निकले।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
54 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines