---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: RCB के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले 5 वें खिलाड़ी बने

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के कूटे। इस पारी में 10 रन बनाते हुए उन्होंने आरसीबी के लिए बड़ा कारनामा किया। वह इस टीम के लिए […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के कूटे। इस पारी में 10 रन बनाते हुए उन्होंने आरसीबी के लिए बड़ा कारनामा किया। वह इस टीम के लिए 1 हजार बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अपना पहला मैच खेला था। वह इस टीम के लिए कुल 35 मुकाबलों में 35 से अधिक औसत के साथ 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान 10 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। मैक्सवेल आरसीबी से पहले 3 आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली- 7327
एबी डिविलियर्स- 4522
क्रिस गेल- 3420
जैक कैलिस- 1271
ग्लैन मैक्सवेल- 1067

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा

विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

अगर बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 245 मुकाबले खेलते हुए 7327 रन बनाये हैं। उनके बाद एबी डीविलियर्स ने 157 मैचों में 4522 रन, क्रिस गेल ने 91 मैचों में 3420 रन और जैक्स कैलिस ने 46 मैच खेलते हुए 1271 रन अपने नाम किये हुए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 23, 2023 06:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola