---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

धाकड़ ऑलराउंडर के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का-धनश्री ने किया रिएक्ट

Glenn Maxwell And Wife Vini Raman Child: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पापा बन गए हैं। मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन ने शुक्रवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने […]

---विज्ञापन---

Glenn Maxwell And Wife Vini Raman Child: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पापा बन गए हैं। मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन ने शुक्रवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया।

लोगान मेवरिक मैक्सवेल रखा नाम 

पोस्ट में बच्चे के नाम के साथ-साथ जन्मतिथि भी थी। पोस्ट के मुताबिक, बेटे का नाम लोगान मेवरिक मैक्सवेल है। मैक्सवेल के गुड न्यूज शेयर करते ही बधाईयों की झड़ी लग गई। इस मौके पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ने खास पोस्ट कर कपल को बधाई दी। धनश्री ने लिखा- दोनों को बधाई। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी दोनों को बधाई दी है।

---विज्ञापन---

पिछले साल 18 मार्च को की थी शादी  

इस जोड़े ने पहली बार 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और 27 मार्च को पारंपरिक तमिल शैली में शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 24 जुलाई को बेबी शॉवर की मेजबानी की थी। मैक्सवेल इस साल मार्च में वानखेड़े में भारत के खिलाफ वनडे के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

---विज्ञापन---

वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। पिछले साल नवंबर में एक एक्सीडेंट के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए थे। उनके पैर के निचले हिस्से और टखने में फ्रैक्चर हो गया था।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2023 10:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola