यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लड़की पहुंची विप्रज निगम के घर, क्या एशियन गेम्स टीम से बाहर होंगे?

Vipraj Nigam: भारतीय खिलाड़ी विप्रज निगम इन दिनों जापान में एशियन गेम्स 2026 खेलने के लिए गए हैं. उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है. हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लड़की विप्रज निगम के घर पर पहुंची थी.

विप्रज निगम/ Image Source: ANI

विप्रज निगम/ Image Source: ANI

विप्रज निगम को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. हालांकि पहले उन्हें भारतीय दल में मौका नहीं मिला था. लेकिन वरुण चक्रवर्ती के टीम से बाहर होने के बाद उन्हें भारतीय दल में चुन लिया गया था. हालांकि अब उनकी परेशानी बढ़ गई है. विप्रज ने एशियन गेम्स 2026 से पहले एक लड़की पर मुकदमा दर्ज कराया था.

विज्ञापन

क्यों दर्ज कराया था मुकदमा?

विप्रज निगम ने 8 नवंबर 2025 को हैदराबाद की रहने वाली एक लड़की पर बाराबंकी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. विप्रज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ये लड़की अलग-अलग नंबर से उन्हें फोन कर उन पर आरोप लगा रही है और उन्हें फंसाने की धमकी दे रही है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर के FIR कराने के बाद लड़की ने भी गौतमबुद्ध नगर के एक्सप्रेस-वे थाने में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. लड़की ने दावा किया था कि वह विप्रज निगम से इंटरनेट के माध्यम से संपर्क में आई थी. इसके अलावा लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि विप्रज निगम ने 29 जुलाई 2025 को शादी का झांसा देकर उसके साथ नोएडा स्थित होटल में ले जाकर रेप किया.

घर पहुंची लड़की

वहीं, अब विप्रज निगम के घर पर ये लड़की पहुंची थी. महिला के मुताबिक वह हंगामा करने के लिए विप्रज निगम के घर पर नहीं पहुंची थी, बल्कि वाह बातचीत से मसले को सुलझाना चाहती है. हालांकि जिस समय ये लड़की विप्रज के घर पर पहुंची तो उनकी मां वहां मौजूद थीं. बाद में विप्रज के पिता ने इस लड़की से फोन पर बात की. इस दौरान पिता ने लड़की से एक सप्ताह बाद बात करने के लिए कहा है. इसके बाद लड़की वहां से लौट गई. करीब 2-3 घंटे तक इस लड़की ने विप्रज का इंतजार घर के बाहर किया था.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं विप्रज निगम

भारत के लिए अब तक विप्रज निगम ने डेब्यू नहीं किया है. हालांकि वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 2 साल खेल चुके हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला. उन्होंने 14 मैच में 11 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2026 में 5 मैच में 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अब तक 19 आईपीएल मैच में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं. वहीं, यूपी के लिए उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैच में 20 विकेट लिए हैं, जबकि 21 लिस्ट A मैच में उन्होंने 26 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा 33 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 34 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ