जर्मनी ने रच दिया इतिहास, स्पेन को हराकर जीता मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का खिताब जीत लिया है. पूरे टूर्नामेंट में जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. जर्मनी ने स्पेन को हराकर खिताब जीत लिया है.

जर्मनी हॉकी टीम जश्न मनाते हुए/ Image Source: X Viral Photo

Hockey World Cup 2026 Final: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को बेल्जियम के वेवरे स्थित बेलफियस हॉकी एरिना में जर्मनी और स्पेन के बीच खेला गया. जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. जर्मनी ने 1-0 से स्पेन को हराया और अपना विश्व कप का खिताब भी बरकरार रखा. जर्मनी ने अपना चौथा हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता.

विज्ञापन

44वें मिनट में आया एकमात्र गोल

जर्मनी और स्पेन की टीमें मैच के शुरुआत से ही लगातार गोल दागने की कोशिश कर रही थीं. दोनों टीमों ने विश्व कप फाइनल में पूरा जोर लगा दिया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन वह गोल दागने में नाकाम रही. इसके बाद जर्मनी को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन जर्मनी भी गोल नहीं दाग पाई.

विज्ञापन

43 मिनट तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं और मुकाबला रोमांचक हो गया. इसके बाद 44वें मिनट में जर्मनी के मिशेल स्ट्रूथोफ ने गोल दागा और मैच का रोमांच बढ़ा दिया. इसके बाद जर्मनी खेल में 1-0 से आगे हो गई. स्पेन के खिलाड़ियों ने आखिरी मिनट तक गोल दागने का प्रयास किया लेकिन जर्मनी के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस भी दिखाया.

जर्मनी ने लगातार दूसरा खिताब जीता

जर्मनी ने इससे पहले हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब भी अपने नाम किया था और अब उन्होंने साल 2026 का भी खिताब अपने सिर पर सजा लिया. इस तरह जर्मनी ने बैक टू बैक दो खिताब जीत लिए और अपने टाइटल को डिफेंड कर लिया.

विज्ञापन

इस जीत के साथ जर्मनी ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. पाकिस्तान ने 4 बार हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं, अब जर्मनी ने भी 4 बार खिताब जीता और पाकिस्तान की बराबरी कर ली.

पाकिस्तान ने 1971, 1978, 1982 और 1994 में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया है. वहीं, जर्मनी ने साल 2002, 2006, 2023 और अब 2026 पर कब्जा जमााया है.

विज्ञापन

कैसा है अब तक दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

जर्मनी और स्पेन के बीच इस फाइनल के बाद 32 मैच खेले गए हैं. जर्मनी ने 16 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि स्पेन ने 10 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी पलड़ा ज्यादा भारी जर्मनी का ही रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ