ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 दक्षिण अफ्रीका के लिए मिला जुला रहा। लीग चरण में उम्दा प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम सेमी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वह नॉक आउट मुकाबले के दबाव को झेल नहीं सकी। नतीजा यह रह कि उसे मायूस कदमों के साथ एक बार फिर स्वदेश लौटना पड़ा।
हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए उम्दा गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 20 सफलता प्राप्त की। वर्ल्ड कप में उनकी उम्दा गेंदबाजी को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है।
यह भी पढ़ें- PCB ने हारिस रऊफ को दिया NOC या लॉलीपॉप? टूर्नामेंट जब होगा चरम पर, तब वह लौटेंगे घर
अफ्रीकी गेंदबाज ने अपने चाहने वालों को एक और खुशखबरी दी है। वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस पल की उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए तस्वीर में कोएट्जी अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। कोएट्जी ने इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अविश्वसनीय रूप से, भगवान को धन्यवाद।’
कोएट्जी ने 8 महीने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में किया है डेब्यू:
कोएट्जी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर कुछ ज्यादा लंबा नहीं है। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए आठ महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। बात करें उनके अनुभव के बारे में तो उन्होंने वर्ल्ड कप के मुकाबलों को मिलाकर अपनी टीम के लिए अबतक कुल 14 मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें 31 सफलता हाथ लगी है।
कोएट्जी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार तीन विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है। हालांकि, उन्हें अब भी वनडे फॉर्मेट में अपने पहले पंजा की दरकार है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines