Gambhir on Ruturaj-Yashasvi Future: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. 2-1 से भारत ने इस सीरीज को अपने नाम किया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये श्रृंखला बेहद खास रही. उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने भी जोरदार बल्लेबाजी की. सीरीज में उनकी ओर से भी एक-एक शतक आया. यशस्वी जहां शुभमन गिल की जगह, वहीं ऋतुराज, श्रेयस अय्यर की जगह खेल रहे थे. गिल-अय्यर की वापसी के बाद उनका फ्यूचर क्या होगा, सभी के मन में यही सवाल है. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
क्या होगा ऋतुराज-यशस्वी का फ्यूचर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पोजिशन से हटकर बल्लेबाजी की. वो काफी शानदार प्लेयर हैं. हम उन्हें मौका देना चाहते थे, क्योंकि वो इंडिया A के लिए खेलते हुए शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने दोनों हाथों से मौके का फायदा उठाया और उस समय हम दबाव में थे. उस तरह से शतक जड़ना क्वालिटी दिखाता है. यशस्वी जायसवाल को हमने टेस्ट क्रिकेट में देखा है कि उनके पास कितनी क्वालिटी है. सफेद गेंद के क्रिकेट में अभी सिर्फ उनकी शुरुआत है. उम्मीद है कि उनका भविष्य अच्छा रहेगा और कुछ ऐसी ही ऋतुराज के लिए भी उम्मीद है.’
गौतम गंभीर ने ये भी कहा कि श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल वापसी के बाद सीधा प्लेइंग 11 में जगह बनाएंगे. उन्होंने जायसवाल और गायकवाड़ को मौके का इंतजार करने के लिए कहा. गंभीर ने बताया, ‘हम उन्हें जब हो सके मौके देने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमें वर्ल्ड कप के लिए लगभग 20-25 खिलाड़ियों की जरूरत है. जब भी हमें चांस दिखता है, हम नए प्लेयर्स को मौका देते हैं. हालांकि, जब कप्तान और उपकप्तान वापस आ जाएंगे, तो वो ही शुरुआत करेंगे. गायकवाड़ और जायसवाल को जब भी मौका मिले, उन्हें तैयार रहना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- ‘तेरी सेंचुरी पक्की थी’, जीत के बाद विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह मजे, वायरल VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
कैसा रहा ऋतुराज-यशस्वी का प्रदर्शन?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए तीन पारियों में 156 रन बनाए और उनका औसत 78 का रहा. तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 116 रन की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनर होने के बावजूद नंबर 4 पर खुद को एडजस्ट किया और दो पारियों में 56.60 के औसत से 113 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की ‘अकड़’! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines