Gautam Gambhir Statement Rohit-Virat: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है. वनडे सीरीज द्वारा रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी हुई. दोनों का प्रदर्शन श्रृंखला के तीसरे वनडे मैच में शानदार रहा था. उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी. इसके बावजूद भारतीय टीम 1-2 से श्रृंखला हार गया था. तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने नाबाद 131 और विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए थे. दोनों के फॉर्म में वापस आने के बाद फैंस ने जमकर जश्न मनाया और सभी उनकी तरफदारी कर रहे थे. इसी पर शायद अब गौतम गंभीर भड़क गए हैं और उन्होंने फैंस पर तंज कसा.
गौतम गंभीर ने सीरीज हार को बताया बड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद गौतम गंभीर का एक वीडियो आया. इसी बीच उन्होंने विराट-रोहित के प्रदर्शन की तारीफ की लेकिन बताया कि सीरीज हार पर कभी जश्न नहीं मनाना चाहिए. इस बयान से लग रहा है कि उन्होंने दोनों खिलाड़ियों और उनके प्रशंसकों पर तंज कसने की कोशिश की.
भारतीय हेड कोच ने कहा, ‘हार में शानदार प्रदर्शन का कभी जश्न नहीं मनाना चाहिए. मैं हमेशा ही इस बात में मानता हूं कि किसी एक के प्रदर्शन के बारे में बात नहीं होनी चाहिए. मैं हर एक के प्रदर्शन पर खुश रहूंगा लेकिन आखिर में हम वनडे सीरीज हारे और ये बड़ी बात है. मैं कभी भी सीरीज हार का बतौर कोच जश्न नहीं मनाऊंगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या पहले टेस्ट मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा? दोनों टीमों के लिए अहम है कोलकाता टेस्ट
रोहित-विराट ने वापसी पर बजाया डंका
रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आते हैं. 7-8 महीनों बाद उनकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई. रोहित और विराट के लिए पहला मैच अच्छा नहीं गया. दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 73 और तीसरे में 131 रन बनाए. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. दूसरी ओर, विराट कोहली लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद तीसरे वनडे में नाबाद 74 बनाने में सफल रहे. फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित-विराट के फॉर्म में लौटने का जमकर सेलिब्रेशन किया लेकिन गौतम गंभीर का मानना अलग है.
ये भी पढ़ें:- CSK छोड़ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे रवींद्र जडेजा! ये खिलाड़ी होगा धोनी का नया ‘शिष्य’, IPL का सबसे बड़ा ट्रेड तय?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
52 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines