Cricketers Reacts Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. इस हादसे में कई सारे लोगों की मौत हो गई और लोग बुरी तरह घायल हुए. कार ब्लास्ट होने के बाद आसपास मौजूद गाड़ियां भी फट गई और इसी वजह से पूरे देश में शोक की लहर है. ब्लास्ट की खबर के बाद मामले को लेकर जांच शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट जगत के बड़े नामों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया. उन्होंने भावुक पोस्ट डालते हुए पीड़ितों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
भारतीय क्रिकेटर्स ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद जताया दुख
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट डाला और इसमें लिखा, ‘दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके लिए दुख हो रहा है. उन सभी के परिवारों को ताकत मिले और जो लोग चोटिल हुए हैं, वो जल्द ठीक हो जाए.’
शिखर धवन ने पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली में लाल किले के करीब हुए कार ब्लास्ट के चलते जान गंवाने वाले लोगों के लिए काफी बुरा महसूस हो रहा है. मेरी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवार के साथ है. हम सभी सुरक्षित और सावधान रहते हैं.’
ये भी पढ़ें:- CSK छोड़ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे रवींद्र जडेजा! ये खिलाड़ी होगा धोनी का नया ‘शिष्य’, IPL का सबसे बड़ा ट्रेड तय?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा ने पोस्ट डालते हुए कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि दिल्ली में शांति बनी रहे और सभी को ताकत मिले. हमारे शहर के साहस को कोई नहीं तोड़ सकता. हम मिलकर दोबारा ऊपर उठेंगे.’
BCCI प्रेसिडेंट ने भी किया इमोशनल पोस्ट
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद पोस्ट डालते डाला. उन्होंने 28 सितंबर 2025 को मन्हास को BCCI प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त कर दिया था. उन्होंने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के करीब ब्लास्ट की चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मेरी प्रार्थना और संवेदना सभी के साथ है.’
आप नीचे BCCI प्रेसिडेंट की पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट की तरफदारी पर भड़के गौतम गंभीर ने कसा तंज, ‘किस बात का जश्न मना रहे…’ नया विवाद शुरू!
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines