Gautam Gambhir Message to Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर टीम की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है. तीन साल तक वह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर रहे. उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफी जीती. बताया जा रहा था कि BCCI उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा सकता है. हालांकि, बाद में प्लान बदल गया और 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर प्रतिक्रिया दी है.
गौतम गंभीर की आई प्रतिक्रिया
गौतम गंभीर ने X पर पोस्ट डालते हुए अजीत अगरकर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने भारत की तीन ICC ट्रॉफी जीत का श्रेय भी अगरकर को दिया. उन्होंने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा, ‘अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. तीनों ही ICC ट्रॉफियां आपके विश्वास का एक उदाहरण हैं. आप हमेशा ही टीम को पहले और सबसे आगे रखते थे. मुझे यह बात जरूर कहनी होगी कि इतिहास आपके प्रति उदार होगा. हर एक चीज के लिए धन्यवाद. भविष्य के लिए मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.’
आप नीचे गौतम गंभीर की पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
अजीत अगरकर के कार्यकाल में सफल रही टीम इंडिया
अजीत अगरकर को BCCI ने जुलाई 2023 में टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया था. इसके बाद भारतीय टीम ने 2023 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और उसी साल एशिया कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की. अजीत अगरकर के कार्यकाल में ही टीम इंडिया ने 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप जीते. भारतीय टीम ने इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी कब्जा किया. नीचे अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत द्वारा हासिल की गई सभी उपलब्धियों की लिस्ट है:
- एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल
- एशिया कप 2023 विजेता
- 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में उपविजेता
- T20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता
- एशिया कप 2025 विजेता
- T20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता
- एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल
अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया के चयन और कुछ फैसलों को लेकर विवाद भी हुए थे. हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के T20I से रिटायरमेंट के बाद अजीत अगरकर के प्रतिनिधित्व में टीम इंडिया ने अच्छी तरह से ट्रांजिशन किया. अजीत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद BCCI ने अब नया चयनकर्ता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines