Gautam Gambhir: आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी-20 टीम में लगातार मौके मिल रहे हैं. उन्हें आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे पहले मौका मिला था. हालांकि इस सीरीज में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को 3 मैच खेलने का मौका मिला. उन्हें संजू की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था.
मैं उस रात सोया नहीं-गंभीर
इंग्लैंड दौरे पर संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को 3 मैच में मौके मिले थे. उन्होंने इस सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया. हालांकि अब गंभीर ने जियो हॉटस्टार से अपनी बातचीत में माना कि मेरे लिए वो रात काफी कठिन थी. संजू सैमसन को टीम की प्लेइंग 11 से बाहर रखने का फैसला शायद उनके कार्यकाल में सबसे मुश्किल फैसला था. मेरे भारतीय टीम के कोच रहते हुए वह पहली ऐसी रात थी, जब मुझे नींद नहीं आई. गंभीर ने कहा कि मैंने ये बात संजू को भी बताई थी, क्योंकि मुझे पता था कि टी-20 में मेरे कोचिंग सफर का अब तक का सबसे बड़ा फैसला था.
संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में किया कमाल
संजू को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में मौके नहीं मिले थे. लेकिन उन्हें जब मौके मिले तो संजू ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया. उन्होंने केवल 5 मैच खेले और 80.25 की शानदार औसत के साथ 321 रन बना डाले. उन्होंने भारत की जीत में अहम किरदार प्ले किया था. भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में केवल 5 मैच खेलकर भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए. दूसरे नंबर पर ईशान किशन थे, जिन्होंने 9 मैच में 317 रन बनाए थे. ईशान ने सभी मैच खेले थे. इसके बाद भी वह रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे.
अफगानिस्तान के खिलाफ भी खोला मोर्चा
संजू को जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में चुना गया, जिसमें उन्होंने 3 मैच में 2 अर्धशतक भी बनाए. उन्होंने पहले मैच में 10, दूसरे मैच में 57 और तीसरे मैच में 50 रनों की पारी खेली. संजू लगातार भारत के लिए टी-20 प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 70 टी-20 में 1558 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी बनाए हैं.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines