Gautam Gambhir Silent Gill Dropped: शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. कुछ महीनों पहले उन्हें टी20 स्क्वाड में उपकप्तान के रूप में जगह दी गई थी लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. वो टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठ रहे थे और इसी कारण उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और अब वो 2026 का वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनसे गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया गया. गंभीर इसी बीच एकदम चुप नजर आए.
गिल को बाहर किए जाने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी
शुभमन गिल को जब टी20 स्क्वाड में बतौर उपकप्तान लाया गया था, तो लग रहा था कि उन्हें अब लंबे समय तक मौके मिलेंगे और वो टी20 वर्ल्ड कप भी जरूर खेलेंगे. हालांकि, जब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का ऐलान किया, तो सभी हैरान रह गए. गिल का नाम टीम में नहीं था और तीसरे ओपनर के रूप में ईशान किशन को जगह मिली.
गौतम गंभीर का एयरपोर्ट से बाहर आते हुए एक वीडियो सामने आया, जहां मीडिया ने उनसे T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सिलेक्शन और शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया. टीम इंडिया के हेड कोच ने चुप्पी साधी और सभी सवालों को नजरअंदाज करते हुए कार में बैठकर चले गए. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और सभी हैरान है कि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर कुछ नहीं बोले.
ये भी पढ़ें:- SKY की T20 World Cup टीम से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल? कप्तान सूर्या ने बताई इनसाइड स्टोरी
शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन रहा निराशाजनक
टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 श्रृंखला में गिल ने मात्र 132 रन बनाए, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में गिल ने 3 टी20 मैचों में 32 रन बनाए. इसी निराशाजनक प्रदर्शन के चलते गिल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया. हालांकि, कप्तान और चीफ सिलेक्टर ने टीम कॉम्बिनेशन को असली कारण बताया.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल का टूटा T20 World Cup खेलने का सपना, इस वजह से नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines