ODI World Cup 2023: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बाबर के पास बैटिंग का बेस्ट क्लास है। वह काफी शानदार तरीके से हर एक गेंद को खेल सकते हैं। वह जिस अंदाज में खेलते हैं और हाल में जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे अनुमान है कि बाबर इस विश्व कप सीजन 3-4 शतकीय पारी खेल सकते हैं।
जोस बटलर रहेगा टॉप स्कोरर- गंभीर
गंभीर ने बाबर की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस विश्व कप कहर बरपा सकते हैं। उनमें काफी अलग तरीके का क्लास है, ऐसे में वह पाकिस्तान को वर्ल्ड कप की राह तक भी पहुंचा सकता है। हालांकि गंभीर ने आगे यह भी कहा कि इस सीजन टॉप स्कोरर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर हो सकते हैं। वह भी काफी शानदार प्रदर्शन से गुजर रहे हैं। यह पहली बाबर नहीं है, जब गंभीर ने बाबर आजम की इतनी तारीफ की हो। वह कई बार पाकिस्तान के कप्तान बाबर की तारीफ करते रहते हैं और उन्हें दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज बताते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के लिए मांगा सम्मान, कहा- विराट ने अपने कंधों पर ली जिम्मेदारी
गंभीर पहले भी कर चुके हैं बाबर की तारीफ
हाल ही में गंभीर ने एक इंटरव्यू में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतर बाबर आजम को बताया था। उन्होंने कहा था कि कोहली और रोहित तो इस विश्व कप बेहतर प्रदर्शन करेंगे ही, लेकिन बाबर आजम की बात ही अगल है। उनके जैसा बल्लेबाज अभी पूरी दुनिया में कोई नहीं है। उनके अंदर क्रिकेट की जो प्रतिभा है, वह किसी के पास नहीं है। इसलिए इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बाबर आजम विरोधी टीमों पर कहर ढा सकते हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines