Gautam Gambhir Speaks on Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल का बल्ला इन दिनों कमाल कर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्होंने 209 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक और पहला दोहरा शतक था। हर कोई पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा कर रहा है लेकिन हमेशा की तरह पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की अलग राय सामने आई है। गंभीर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि भारत में बहुत जल्दी ही किसी खिलाड़ी को ओवरहाइप कर दिया जाता है। ऐसा ही उन्होंने यशस्वी के लिए कहा। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
क्या बोले गौतम गंभीर?
गौतम गंभीर ने कहा,’मैं युवा खिलाड़ी को उनके अचीवमेंट के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पर सबसे जरूरी बात जो मैं सबको बताना चाहता हूं वो यह कि युवा खिलाड़ी को खेलने दीजिए। हमने पीछे देखा है कि भारत में हमारी आदत है खासतौर से मीडिया में किसी की उपलब्धि को ओवरहाइप कर दिया जाता है। उन्हें अलग-अलग टैग दिए जाते हैं और हीरो बना दिया जाता है।’
गंभीर ने आगे कहा,’इस कारण खिलाड़ियों से उम्मीदें बढ़ जाती हैं और उनके ऊपर दबाव बढ़ जाता है। इस कारण खिलाड़ी अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाते हैं। इसलिए उन्हें ग्रो करने दीजिए और अपना खेल एनजॉय करने दीजिए।’ कहीं ना कहीं गंभीर की यह बात सही भी है। क्योंकि शुभमन गिल की काफी तारीफें होती थीं लेकिन वर्तमान में वह आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन गंभीर ने उनका भी बचाव किया।
गिल और अय्यर का किया बचाव
यशस्वी जायसवाल की जहां हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर लगातार आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट की भी पहली पारी में दोनों फ्लॉप रहे। लेकिन गौतम गंभीर ने दोनों का बचाव किया है। इनको लेकर वह बोले,’हमें उन्हें वक्त देना चाहिए। वह क्वालिटी प्लेयर्स हैं। पीछे इन दोनों ने परफॉर्म किया है और इसीलिए टीम के साथ भी हैं।’
यह भी पढ़ें- विराट कोहली दूसरी बार बनने वाले हैं पिता! सबसे खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने खोला राज
यह भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास का वो गुमनाम गेंदबाज, जिसके नाम है 4204 विकेट लेने का महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
40 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
1 hr agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
4 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines