हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: टीम इंडिया की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- गेंदबाजों के करियर दांव पर...

Gautam Gambhir Not Happy Pitch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा T20I मैच खेला गया, जिसमें कुल 501 रन बने. इस मैच में गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए. इस बात से गौतम गंभीर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. वह पिच पर भड़के और गेंदबाजों के पक्ष में बात की.

विज्ञापन
पिच को लेकर भड़के गौतम गंभीर (Image: PTI)

Gautam Gambhir Not Happy Pitch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच रांची में खेला गया. इस मुकाबले में दोनों टीमों के गेंदबाजों का बुरा हाल हो गया. पहले भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज टीम ने 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. इस मैच में कुल 501 रन बने और गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, जिससे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बिल्कुल खुश नहीं हैं. वह निराश हैं कि बल्लेबाजों को सपोर्ट करने वाली पिच पर ही मैच होते हैं.

पिच पर भड़के गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिच पर सवाल खड़े किए. उनका मानना है कि गेंद और बल्ले से बराबरी का मुकाबला होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘कौन गेंद और बल्ले के बीच अच्छी प्रतियोगिता नहीं देखना चाहता है? हर कोई.’

गंभीर ने कहा, ‘अगर आप ऐसा चाहते हैं, तो हम भी चाहते हैं. अगर आप सिर्फ छक्के और चौके देखना चाहते हैं, तो फिर हम भी ऐसा ही देखना चाहते हैं. अगर आप बराबरी का मुकाबला चाहते हैं, तो हम भी बराबरी का मुकाबला चाहेंगे, क्योंकि गेंदबाज भी इंसान है. मैं सही बोल रहा हूं ना? वे विदेशी गेंदबाज नहीं हैं. उनका करियर भी दांव पर लगा है. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है. ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई मेहनत ही नहीं की. अगर दोनों पक्षों के बीच बराबरी का मुकाबला होगा, तो मजा आएगा और बेहतर क्रिकेट देखने को मिलेगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: 250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, हार के बाद गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

वेस्टइंडीज और भारत के गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

भारत के बल्लेबाजों ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट्स लगाए. संजू सैमसन ने 82 रन, ईशान किशन ने 43 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रन और तिलक वर्मा ने 44 रन बनाए, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 249 रन बनाए. वेस्टइंडीज के गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए. नीचे उनके स्टैट्स दिए गए हैं:

विज्ञापन
  • अकील हुसैन: 3 ओवर, 46 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 15.33
  • रोमारियो शेफर्ड: 3.4 ओवर, 47 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 12.82
  • रोस्टन चेज: 4 ओवर, 24 रन, 3 विकेट, इकॉनमी 6.00
  • गुडाकेश मोती: 2 ओवर, 21 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 10.50
  • शमार जोसेफ: 3 ओवर, 39 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 13.00
  • शमार स्प्रिंगर: 4 ओवर, 64 रन, 2 विकेट, इकॉनमी 16.00
  • रोवमन पॉवेल: 0.2 ओवर, 7 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 21.00

वेस्टइंडीज की शुरुआत निराशाजनक रही लेकिन शाई होप ने नाबाद शतक जड़ा. इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने 24 रन, शेरफेन रदरफोर्ड ने 84 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 34 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय गेंदबाजों के स्टैट्स कुछ इस प्रकार रहे:

  • मयंक यादव: 3 ओवर, 36 रन, 3 विकेट, इकॉनमी 12.00
  • अर्शदीप सिंह: 4 ओवर, 45 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 11.25
  • अक्षर पटेल: 3.3 ओवर, 63 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 18.00
  • शिवम दुबे: 2 ओवर, 30 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 15.00
  • कुलदीप यादव: 4 ओवर, 53 रन, 1 विकेट, इकॉनमी 13.25
  • नमन धीर: 2 ओवर, 25 रन, 0 विकेट, इकॉनमी 12.50

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: 501 रन, 33 छक्के… दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान श्रेयस अय्यर अनचाही लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola