Gautam Gambhir Message IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में महामुकाबला होने वाला है। पहलगाम आतंकी हमले के कारण सोशल मीडिया पर इस मैच को बॉयकॉट किए जाने की बात की जा रही है। हालांकि, भारत सरकार ने क्लियर कर दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ वो सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से एशिया कप में उनके बीच मैच हो रहा है। अब भारत के सहायक कोच ने रयान टेन डोशैट ने बताया कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को क्या मैसेज दिया है।
IND vs PAK मैच पर क्या बोले गौतम गंभीर?
रयान टेन डोशैट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच के पहले टीम में माहौल को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम को मैच पर फोकस करने के लिए कहा। रयान ने बताया, ‘हमें पता है कि घर पर कैसी फीलिंग है। गौतम गंभीर का मैसेज ये है कि हमें प्रोफेशनल रहना है और इमोशन को अलग रखना है। हमारे सामने जो गेम है, उसपर फोकस करना है। हर किसी की राय अलग होगी लेकिन टीम का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। ये संवेदनशील मामला है। एशिया कप काफी समय से चर्चा का विषय था। एक समय हमने सोचा था कि हम शायद नहीं आएंगे। अब हम यहां हैं और प्लेयर्स को इमोशन अलग रखकर अपना काम करना होगा।’
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: रोहित-विराट के बिना कैसा होगा IND vs PAK मुकाबला? 2021 से ऐसे बदली कहानी!
BCCI और सरकार की बात मान रही टीम इंडिया
टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशैट ने बताया कि वो BCCI और सरकार की बात मान रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आप इस बात पर बहस कर सकते हैं कि खेल और पॉलिटिक्स को अलग रखना चाहिए। सभी की राय अलग-अलग हो सकती है। अभी हम BCCI और सरकार की बात मान रहे हैं। उम्मीद है कि हम जैसा खेलेंगे, वो ये दिखा पाएगा कि हम देश के बारे में कैसा महसूस करते हैं।’
पहले गंभीर कर चुके हैं IND vs PAK मैच का विरोध
टीम इंडिया का हेड कोच बनने से पहले गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए। गंभीर ने कहा, ‘जब तक बॉर्डर पर आतंकवाद नहीं रुकता, भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ नहीं होना चाहिए। हालांकि, ये सरकार का फैसला होगा।’
ये भी पढ़ें:- Dream 11 में IND vs PAK मैच को लेकर आया इतने करोड़ का Money Contest, ऐसे मिलेगा जीतने का मौका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines