Gautam Gambhir IND vs SA: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के लिए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में कुछ भी सही नहीं घटा. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की, तो अभिषेक, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज रंग जमाने में नाकाम रहे. टीम के खराब प्रदर्शन से हेड कोच गौतम गंभीर खासा नाखुश दिखाई दिए.
मैच के दौरान अर्शदीप द्वारा लगातार वाइड गेंदें फेंकने पर गंभीर ड्रेसिंग रूम से ही आगबबूला होते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. हालांकि, मैच के बाद भी कोच साहब का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में प्लेयर्स संग हैंडशेक करते हुए गौतम के चेहरे के हाव-भाव बदले हुए ही नजर आए.
ठंड़ा नहीं पड़ा कोच गंभीर का गुस्सा
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए, तो बल्लेबाजों ने नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. टीम के प्रदर्शन से कोच गंभीर आगबबूला दिखाई दिए. मैच के बाद इंडियन प्लेयर्स संग हाथ मिलाते समय भी गौतम के चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर नजर आया.
चार ओवर में 54 रन देने वाले अर्शदीप सिंह से हैंडशेक करते समय गंभीर ने ठीक तरह से उनकी तरफ देखा तक नहीं. गौरतलब है कि अर्शदीप ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कुल 7 वाइड डालीं, जिसे देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर नाखुश दिखाई दिए थे. अर्शदीप ने इस ओवर को पूरा करने के लिए कुल 13 गेंदें डाली थीं.
ये भी पढ़ें: बीच मैच हुआ चमत्कार! OUT होकर भी नॉटआउट निकले Jitesh Sharma, गेंदबाज भी हुआ हैरान
टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार
मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 213 रन लगाए. टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की आतिशी पारी खेली. भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर नजर आए. अर्शदीप ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए, तो बुमराह ने भी 45 रन खर्च किए.
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने प्रोटियाज टीम के बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार का फ्लॉप शो लगातार दूसरे मैच में भी जारी रहा. हार्दिक पांड्या भी रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 20 रन 23 गेंदों का सामना करने के बाद बनाए. गेंदबाजी में प्रोटियाज टीम की ओर से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
3 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
4 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
6 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines