Gautam Gambhir on Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए एक बयान दिया। हालांकि, उनका यह बयान आया था कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चे होने लगे कि उन्होंने अपने इस बयान से एक तीर दो निशाने लगाए हैं। यानी रोहित की तारीफ करते-करते गंभीर ने इशारों-इशारों में विराट पर वार कर दिया।
क्या बोले गौतम गंभीर?
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर प्री मैच शो में बयान दिया और कहा कि,’जो रोहित शर्मा कर रहे हैं वो भारतीय क्रिकेट में इससे क्रांति ला रहे हैं। ना कोई पीआर और ना ही कोई मार्केट एजेंसी ऐसा कर सकती है। रोहित भारतीय टीम को आगे आकर लीड कर रहे हैं। वह वर्ल्ड कप जीतने के लिए खेल रहे हैं ना ही किसी आंकड़े या रिकॉर्ड के लिए। वह शतक के लिए नहीं खेलते हैं वह अपनी पारियों से टीम को आगे पहुंचा रहे हैं जो एक लीडर को करना चाहिए।’
यह भी पढ़ें:- IND vs ENG: लखनऊ में काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, क्या है इसके पीछे का कारण
उन्होंने आगे कहा कि,’रोहित शर्मा के भी आज तक 40-45 शतक हो सकते थे लेकिन वह कभी इसके लिए भागे नहीं। वह काफी सेल्फलेस हैं और वह अपना फायदा नहीं देखते। वह शुरुआत से ही अटैक करते हैं और जो टीम के लिए फायदेमंद होता है वो करते हैं। यह बयान उनका तब आया है जब पिछले दो मैचों में विराट कोहली के ऊपर शतक के पीछे भागने जैसे कुछ आरोप सोशल मीडिया पर लगे थे।’
सोशल मीडिया पर हलचल
गंभीर के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई लोग उनके इस बयान से विराट कोहली को लेकर चर्चा करने लगे। अक्सर जब कुछ ऐसी चर्चाएं होती हैं तो एक्स पर विराट व रोहित के फैंस आमने-सामने हो जाते हैं। ऐसा ही फिर देखने को मिला। इसके कुछ पोस्ट आप देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: एक्शन में BCCI, विश्व कप के बीच इस खिलाड़ी पर लगाया दो साल का बैन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
30 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines