News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस हार का दुख पाकिस्तान टीम कभी नहीं भूल पाएगी। मैच में एक समय लग रहा था कि, पाकिस्तान की पकड़ काफी मजबूत है लेकिन अंत में बाजी साउथ अफ्रीका ने मार ली।
ये मैच रोमांच से भरपूर था एक तरफ अंपायर तो दूसरी तरफ बाबर के कई फैसलों ने सभी को चौंकाया। पाक की हार के बाद कप्तान बाबर आजम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी बाबर पर अपनी भड़ास निकाली है।
पाक-साउथ अफ्रीका मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते हुए गौतम गंभीर ने बाबर आजम पर तंज कसते हुए कहा कि, “जो असली नंबर एक प्लेयर होता है वो अपनी टीम को जीत दिलाता है। कई बार नंबर और रैंकिंग को बढ़ाकर दिखाया जाता है।
बाबर आजम ने अर्धशतक लगाने के बावजूद भी एक बड़ी पारी नहीं खेल सके और न अपनी टीम को जीत दिला सकें।” बता दें, बाबर आजम का ये विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है इस मैच में भी बाबर ने अर्धशतक लगाया जरूर लेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं कर सकें।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: रासी वैन डेर डुसेन के DRS पर विवाद, दिखाए गए 2-2 बॉल ट्रैकिंग, ICC ने मांगी माफी
इस विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत में दो मैच जीते थे उसके बाद टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी कम हो गए हैं। फिलहाल पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ 6वें स्थान पर है। अब पाकिस्तान के तीन लीग मैच बचे है जो उसको बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ खेलने है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।