Gautam Gambhir Angry IPL Team Owner: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का अंत हो गया है और 2-1 से टीम इंडिया ने श्रृंखला अपने नाम की. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर के कुछ स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहे हैं. टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में अच्छा नहीं रहा था और उन्हें 2-0 से साउथ अफ्रीका ने करारी हार थमाई थी. इसके बाद DC के मालिक पार्थ जिंदल का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा था और उन्होंने रेड बॉल में अलग कोच लाने की बात की थी.
पार्थ जिंदल ने उठाई थी बड़ी मांग
जिंदल ने X पर पोस्ट डालते हुए टीम इंडिया की हार पर निराशा जताई थी और दावा किया था कि ये भारत की सबसे कमजोर टेस्ट टीम है. उन्होंने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए टेस्ट में अलग कोच लाने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा, ‘करीब भी नहीं, घर पर क्या बुरी तरह हारे हैं. मुझे याद नहीं कि हमारी टेस्ट टीम घर पर इतनी कमजोर कब थी. यही होता है, जब आप रेड बॉल के स्पेशलिस्ट को नहीं चुनते हैं. हम रेड बॉल फॉर्मेट में जितनी ताकत के साथ आते थे, ये उसके करीब भी नहीं हैं. अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल स्पेशलिस्ट कोच की ओर बढ़ने का समय आ गया है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की ‘अकड़’! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी
गौतम गंभीर ने वनडे सीरीज जीत के बाद दिखाया गुस्सा
वनडे सीरीज में जीत के बाद गौतम गंभीर ने आखिर पार्थ जिंदल को जवाब दिया. उन्होंने सीधा नाम नहीं लिया लेकिन IPL टीम के मालिक का जिक्र करते हुए कहा, ‘ऐसे कई लोग हैं, जो क्रिकेट के बाहर हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि टीम को बनाने में कितनी मेहनत और समर्पण चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि उन्हें टीम के बारे में बोलने का कोई भी हक है, खासकर स्प्लिट कोचिंग के बारे में. अगर मैं उनकी चीजों में दखल नहीं देता हूं, तो उन्हें मेरी चीजों में आने का कोई हक नहीं है. लोगों को अपने काम पर ध्यान देना सीखना चाहिए. एक IPL टीम के मालिक को अपने काम से काम रखना चाहिए. एक कोच को अपने काम से काम रखना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- ‘तेरी सेंचुरी पक्की थी’, जीत के बाद विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह मजे, वायरल VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines