नई दिल्ली: भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी कोच और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले साल की चैंपियन टाइटंस ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 890 रन बनाकर टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। गैरी कर्स्टन ने भारत के महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी करीब से देखा है। अब वह शुभमन गिल के साथ काम कर रहे हैं। कर्स्टन ने अब गिल की बल्लेबाजी पर अपनी राय रखी है। हालांकि उन्होंने कहा है कि गिल की तुलना सचिन या विराट से करना ठीक नहीं है।
इतनी जल्दी उसकी तुलना सचिन और विराट से करना ठीक नहीं
उन्होंने क्रिकबज से बातचीत में कहा- वह एक युवा खिलाड़ी है जिसके पास अविश्वसनीय कौशल और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बनने का दृढ़ संकल्प है, लेकिन इतनी जल्दी उसकी तुलना सचिन और विराट से करना ठीक नहीं होगा। कर्स्टन ने आगे कहा- मेरा मानना है कि गिल के पास भारत के लिए तीनों प्रारूपों में सफलतापूर्वक खेलने का हुनर है। आप अक्सर यह नहीं देखते हैं, खासकर जब टी20 क्रिकेट इतनी तेजी से विकसित हो रहा है। वह दुनिया के उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है, जिसने वर्तमान में साबित कर दिया है कि वह तीनों प्रारूपों में समान रूप से प्रभावी हो सकता है। उसके पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से निपटने की तकनीक है, वह फ्रंट और बैक फुट पर समान रूप से अच्छा खेलता है और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकता है।
शुभमन के पास सभी प्रारूपों में महान खिलाड़ी बनने की साख
क्या विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी गिल शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं? उन्होंने इस सवाल पर कहा- शुभमन के पास सभी प्रारूपों में भारत के लिए एक महान खिलाड़ी बनने की साख है। किसी भी खिलाड़ी की तरह उसे चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। वह उन्हें कैसे संभालता है यह उसकी दीर्घकालिक सफलता को निर्धारित करेगा। मैं उसे सीखने और उन लोगों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करूंगा जो उन्हें भरोसेमंद सलाह दे सकते हैं।
गिल में कप्तानी संभालने की क्षमता
क्या वह आगे जाकर कप्तानी संभाल सकते हैं? इस सवाल के बारे में कर्स्टन ने कहा- मुझे लगता है कि उनमें लीडर बनने की क्षमता है। उसे खेल का अच्छा ज्ञान और समझ है। वह अपने साथियों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। अंत में कर्स्टन ने कहा- हमारा कैंपेन शानदार रहा और पूरे टूर्नामेंट में हमने अच्छा क्रिकेट खेला। फाइनल क्रिकेट का एक शानदार खेल था। इतने करीबी मैच में इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कौन जीतेगा और यही कारण है कि हम सभी खेल से प्यार करते हैं। दोनों टीमों का सीजन शानदार रहा और इस आईपीएल में हमने जिस तरह से क्रिकेट खेला, उस पर मुझे गर्व है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines