हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केएल राहुल से लेकर यशस्वी जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये स्टार खिलाड़ी

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड से भारत के कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. इनमें केएल राहुल के अलावा यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

विज्ञापन
KL Rahul/ Image Source: ANI

Ranji Trophy 2026-27: 18 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आगाज होने वाला है. दूसरे राउंड के लिए टीमों ने अपने दल में बदलाव किए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडिया ए टीम में शामिल किए जाने के कारण मुंबई की टीम से बाहर रहना होगा. जायसवाल इस सीजन के पहले मैच में अपना खाता नहीं खोल सके थे और उन्हें दोबारा बल्लेबाजी करने का मौका भी नहीं मिला था. अब वह इंडिया ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे. इन तीन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मुंबई ने सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है.

जायसवाल के अलावा कौन-कौन से बल्लेबाज रहेंगे बाहर?

रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों को भी अपने मुख्य बल्लेबाजों के बिना उतरना होगा. कर्नाटक की टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल भी टीम से बाहर रहेंगे. पडिक्कल पिछले मैच में भी कर्नाटक की ओर से नहीं खेले थे.

कर्नाटक के कप्तान और मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज आर स्मरण भी आगामी मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. स्मरण ने पिछले मैच में 126 रन की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी कर्नाटक की बल्लेबाजी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु की टीम को भी साई सुदर्शन के बिना मैदान पर उतरना होगा.

विज्ञापन

दूसरे राउंड में ये गेंदबाज भी नहीं खेलेंगे

बल्लेबाजों के अलावा रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में कई प्रमुख गेंदबाज भी अपनी-अपनी राज्य की टीमों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. जम्मू-कश्मीर की टीम में आकिब नबी नहीं होंगे, जबकि बंगाल की ओर से आकाश दीप खेलते नजर नहीं आएंगे.

इनके अलावा अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश कुमार और यश राठौर भी दूसरे राउंड के मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीमों को अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करना होगा ऐसे में दूसरे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

इंडिया ए टीम टीम का स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola