Franz Beckenbauer Passed Away : जर्मन फुटबॉल को आज बड़ी क्षति पहुंची है। जर्मनी के पूर्व महान फुटबॉलर फ्रांज बेकनबाउर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। फ्रांज बेकनबाउर ने जर्मनी के लिए काफी सालों तक फुटबॉल खेली है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। फ्रांज बेकनबाउर के निधन की जानकारी जर्मनी की न्यूज एजेंसी डीपीए द्वारा दी गई। फ्रांज बेकनबाउर के निधन की खबर देते हुए उनके परिवारवालों ने कहा कि हमसे निधन को लेकर ज्यादा सवाल न पूछे जाए। हमकों शांति से शोक मनाना है।
1974 में जर्मनी को जिताया था विश्व कप
फ्रांज बेकनबाउर ने अपनी कप्तानी में जर्मनी को साल 1974 में विश्व कप खिताब जिताया था। 1960 और 70 के दशक में फ्रांज बेकनबाउर जर्मनी के काफी शानदार फुटबॉलर हुआ करते थे। इसके बाद साल उनको जर्मनी की फुटबॉल टीम का कोच बनाया गया था। फ्रांज बेकनबाउर ने 1972 की यूरोपीय चैंपियनशिप जीतकर सफलता हासिल की। इसके बाद साल 1966 के फाइनल में इंग्लैंड से हार का बदला लेते हुए घरेलू धरती पर विश्व कप जीता।
ये भी पढ़ें:- Rohit vs Hardik: कैसा है रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का कैप्टेंसी रिकॉर्ड? वर्ल्ड कप में कौन करेगा कप्तानी
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल बयान, चोट पर भी पेसर ने दिया बयान
लगातार जीते तीन यूरोपीय कप
फ्रांज बेकनबाउर की बायर्न म्यूनिख टीम ने लगातार तीन यूरोपीय कप और तीन बुंडेसलीगा खिताब हासिल जीतकर इतिहास रचा था। इतना ही नहीं फ्रांज बेकनबाउर ने दो बार यूरोपीय फुटबॉलर का खिताब भी अपने नाम किया था। जब फ्रांज बेकनबाउर जर्मनी टीम के कोच थे तो उनकी कोचिंग में टीम 1986 के विश्व कप में जर्मनी की टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि फाइनल में जर्मनी की टीम अर्जेंटीना से हार गई थी। फ्रांज बेकनबाउर एक महान खिलाड़ी थे। बेकनबाउर खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीतने वाले फुटबॉलर्स में से एक थे।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines