Sean Williams Drug addiction: जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर सीन विलियम्स को लेकर जो खबर सामने आई है उसने पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को हिलाकर रख दिया है. जिम्बाब्वे की ओर से कुल 273 इंटरनेशनल मैच खेल चुके विलियम्स ने ड्रग्स की लत के कारण अपने शानदार करियर पर खुद की लात मार दी है. नशे के चंगुल में फंस चुके दिग्गज क्रिकेटर को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तरह से अब दरकिनार कर दिया है.
बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि अब विलियम्स को जिम्बाब्वे की टीम में कभी भी शामिल नहीं किया जाएगा. हालांकि, सिर्फ सीन विलियम्स ही नहीं, बल्कि कई और ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनका आसमान छूता करियर सिर्फ नशे की लत की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो गया. आइए आपको ऐसे ही चार प्लेयर्स के नाम इस पोस्ट में बताते हैं.
विनोद कांबली
विनोद कांबली को टीम इंडिया का एक समय पर भविष्य का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा था. कांबली के इंटरनेशनल करियर का आगाज भी जोरदार हुआ था और वह लगातार रनों का अंबार लगा रहे थे. हालांकि, परवान चढ़ते करियर के दौरान ही वह नशे के आदी हो गए और बुलंदियों तक पहुंच सकता करियर 121 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही सिमट गया.
ये भी पढ़ें: 9 चौके, 4 सिक्स… 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया बल्ले से गर्दा, बनते-बनते रह गया नया इतिहास!
एंड्रयू साइमंड्स
एंड्रयू साइमंड्स की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर्स में की जाती है. साइमंड्स ने अपने करियर के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल कीं और कंगारू टीम को अकेले दम पर कई मैच जिताए. हालांकि, साइमंड्स के करियर का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ रहा था, लेकिन तभी वह नशे की लत में पड़ गए. हाल यह हुआ कि अनुशासनहीनता के कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया गया.
जेसी राइडर
जेसी राइडर को उनकी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाना जाता था. राइडर अकेले दम पर किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने में माहिर थे. राइडर करियर में वो सबकुछ हासिल कर रहे थे, जिसकी चाहत एक क्रिकेटर रखता है. हालांकि, वह गलत समय पर नशे के आदी हो गए और करियर का ग्राफ नीचे की ओर गिरना लगा. 2013 में राइडर पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिसकी वजह से वह काफी समय तक कोमा में भी रहे. राइडर फिर भी मैदान पर लौटे और उन्होंने शतक जमाया. मगर शराब उनकी जिंदगी से दूर नहीं हो सकी, जिसके कारण उनका करियर खत्म हो गया.
जेम्स फॉकनर
ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर करियर के दौरान गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे-लंबे सिक्स लगाने के लिए जाने जाते थे. कई मैचों में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते टीम को जीत भी दिलाई. मगर 2015 में शराब पीकर गाड़ी चलाना फॉकनर के इंटनरेशनल करियर के लिए काल बन गया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार तो किया ही इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर प्रतिबंध भी लगा दिया था. इसके बाद उन्होंने वापसी तो की, लेकिन उनका करियर बड़ी मुश्किल से सिर्फ 2017 तक ही चल सका.
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines