हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर पाक दिग्गजों की बोलती हुई बंद, मोहम्मद आमिर ने भी माना भारतीय टीम का लोहा

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal: टीम इंडिया की जीत से जहां पूरे भारत में खुशी है, वहीं पाकिस्तान में मातम फैला है, ऐसा वहां के पूर्व क्रिकेटर्स की बातों से साफ पता चल रहा है. गौरतलब है कि सलमान अली आगा की ‘ग्रीन आर्मी’ टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई.

विज्ञापन
Team India Mohammad Amir

Former Pakistani Cricketers On Team India Victory: टीम इंडिया जब से टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में पहुंची है, तब से पाकिस्तान में मातम सा पसरा हुआ है, तो दिग्गज टीम इंडिया की आलोचना करते नहीं थकते थे, वो आज ‘मेन इन ब्लू’ का लोहा मान रहे हैं. जियो टीवी के एक प्रोग्राम में पूर्व पाक क्रिकेटर्स मोहम्मद आमिर, राशिद लतीफ और अहमद शहजाद शामिल थे. इन तीनों ने माना कि सूर्यकुमार की सेना जब बैटिंग करने आई, तब उनके इरादे पूरी तरह क्लीयर थे. आइए इनकी बातचीत का पूरा ब्योरा हम आपके सामने रख रहे हैं.

पाक दिग्गजों की पूरी बातचीत

होस्ट: आमिर भाई, आपकी सारी ये प्रेडिक्शन तो खराब हो गई, मगर अभिषेक शर्मा के बारे में जो आप कह पड़े हैं, आप खा गए जवान लड़का.

मोहम्मद आमिर: नहीं-नहीं, मैं खा नहीं गया. यार देखिए, मैं सीरीज़ में और एक आईसीसी (ICC) के इवेंट्स में ना ज़मीन-आसमान का फर्क होता है. सीरीज़ में टीमें उस तरह शायद फोकस नहीं करतीं, वो कहती हैं ठीक है इस सीरीज़ में हमने प्लेयर्स निकालने हैं. वो उस तरह का उनका फोकस होता है, वो उस तरह शायद प्लेयर्स को मार्क नहीं करते. लेकिन जब आप आईसीसी इवेंट्स में आते हो ना, हर टीम जब जिसके साथ खेलना होता है, वो हर प्लेयर को मार्क करते हैं. और सबको अब पता चल गया है कि अभिषेक शर्मा का स्ट्रॉन्ग एरिया कौन सा है और वीक ज़ोन कौन सा है. अब देख लें, ऑफ-स्पिनर से भी वो फंसते हैं. जब फास्ट बॉलर आता है, वो बॉडी में जब तक उनको बॉल करते रहते हैं, वो स्ट्रगल करते हैं. तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े इवेंट्स में परफॉरमेंस करने के लिए ना आपको बड़ा आपकी टेक्निकल, आपको मेंटली बड़ा स्ट्रॉन्ग होना पड़ता है. अब सैमसन क्यों कर रहा है, संजू जो है? क्योंकि आप उसका बैकग्राउंड तो देखें ना. पहले उसकी तकनीक देखें, फिर उसका फर्स्ट क्लास का करियर देखें, फिर उसका आईपीएल का करियर देखें. वो हर तरफ खेलता है. अब जो वन-डाइमेंशनल प्लेयर है, मैंने स्टार्टिंग में भी कहा था, टी20 में अब नहीं चलता.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ चकनाचूर हुए 5 रिकॉर्ड्स, संजू सैमसन ने भी रच डाला इतिहास

अहमद शहजाद: सही बात है.

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर: तो आपको हर तरफ… आप बेथेल की इनिंग्स देख लें. स्पिनर आ रहा है, उसको भी रिवर्स मार रहा है. उसने पहली दो बॉलों पे दो छक्के वरुण चक्रवर्ती को, तीसरी रिवर्स स्वीप पे उसने छक्का मार दिया.

अहमद शहजाद: फिन भी पकड़ा जाएगा मुझे लगता है ऐसा.

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर: फिन खेलता है हर तरफ.

अहमद शहजाद: नहीं, लेकिन हर तरफ तो शॉट मारता है ना. ये नहीं कि एक-दो शॉटों पे…

विज्ञापन

आमिर: अब आपको वन-डाइमेंशनल प्लेयर जो है ना वो नहीं चल सकते क्रिकेट में. अब आपको हर तरफ खेलना पड़ता है.

मोहम्मद आमिर: 360 प्लेयर्स चाहिए.

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर: आपको चाहिए, वो चाहिए.

राशिद लतीफ: सलमान अली आगा ने दिखाया सबसे पहले ऑफ-स्पिन.

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर: हां, वही… उसने आउट किया. एज ए बैटर…

राशिद लतीफ: नहीं-नहीं, मैंने कहा मार्करम ने भी आउट किया. आज भी विल जैक्स ने आउट किया. फिर नीदरलैंड वाले ऑफ-स्पिनर दत्त ने आउट किया था उसे.

विज्ञापन

होस्ट: अच्छा आमिर भाई ये बताओ आप, आपने सैम करन को टी20 का मायानाज़ प्लेयर घोषित किया था, डिक्लेयर किया था जब सीरीज़ स्टार्ट हो रही थी. आपने कहा था बॉलर भी… आज 53 रन खाए जीरो विकेट पे और आज तो हरवाया.

मोहम्मद आमिर: नहीं-नहीं, खाए तो सभी ने हैं. 36 तो बुमराह ने भी खाए हैं. विकेट भी ऐसा था. अब आर्चर जैसा बंदा 60 खा गया, 65 खा गया. आदिल रशीद जो वन ऑफ द बेस्ट स्पिनर है उसको 42 हुआ. सैम करन की अगर आप ओवरऑल परफॉरमेंस देखें जहां भी वो जाता है, वो परफॉर्म करता है. ये कोई तुक्के से नहीं होता. वो जिस लीग में खेलता है परफॉर्म करता है, इंग्लैंड से खेल रहा है परफॉर्म कर रहा है. तो प्लेयर तो वो है. आज नंबर नीचे हो गया था थोड़ा सा उसका.

होस्ट: अच्छा ये बताओ 500 रन पड़े आज अहमद भाई, 40 ओवर में. 40 ओवर हैं, 500 रन पड़े हैं. क्या ये क्रिकेट के लिए अच्छा है?

अहमद शहजाद: नहीं, क्यों नहीं अच्छा? देखिए, यू गॉट टू मीट द मेरिट. आपको वहां तक पहुंचना है. ये दुनिया की पेस है, दुनिया आपको करके दिखा रही है. तो आपने भी तो वहां उनको मिलना है जाके. इसी बात का तो रोना है.

राशिद लतीफ: अहमद ने अच्छी बात की थी कि हम 225 करते. मैं समझा हम 125 करते, ये गलती से बोला.

अहमद शहजाद: हां, यहां पे भी हम 125 कर लेते. जब हम कहते हैं ना ‘यू गॉट टू बी रूथलेस’, तो जब वो सवा दो सौ पे खेल रहे थे ना, तो सवा दो सौ पे अगर हमने किया होता ना तो 225-30 पे फिनिश कर देते. लेकिन वो ढाई सौ पे लेके गए हैं वहां से.

मोहम्मद आमिर: माइंडसेट देखें ना. माइंडसेट देखें कि कितना बड़ा मैच है, प्रेशर है, राइट? उनको पता था कि ये विकेट 200 वाला नहीं है. उनका बॉल वन से ही यही था कि भाई 230-240 करना ही करना है. तो ये एक बड़ी टीम का ना जो बड़े होते हैं जिनकी प्लानिंग अच्छी होती है, उनको पता था अगर हम टॉस हार रहे हैं, अब हम यहाँ से 230-240 करेंगे तो बचेंगे. अब जो भी प्लेयर आया है उसका आप इम्पैक्ट देख लो. किसी ने आके इवन 15 में 165 लगा हुआ था, किसी ने आके ये नहीं कहा कि मैं दो बॉलें ले लूँ. वो जो आया, बॉल मिली छक्का. या तो आउट या छक्का.

अहमद शहजाद: इसमें ये भी होता है ताबिश भाई कि प्लेयर्स भी तो ऐसे हैं ना. उन प्लेयर्स में तो डिफरेंस देखें ना आप. तो इसीलिए हम कहते हैं जो प्लेयर होते हैं ना ये सारी चीजें वही कर सकते हैं.

राशिद लतीफ: होम ग्राउंड का यही फायदा होता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola