IND vs PAK Match Again: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का अंत हो गया है. सुपर 8 में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने जगह बना ली है. अब सभी की नजर सेमीफाइनल और फाइनल पर है. ग्रुप A से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था और अब पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दावा किया है कि इन दोनों ही टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होगा.
‘भारत-पाकिस्तान फाइनल में खेलेंगे’
हाल ही में पाकिस्तान के एक टीवी शो पर पूर्व क्रिकेटर बासित अली नजर आए. शोएब मालिक ने उनसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के बारे में पूछा गया. बासित ने सेमीफाइनल की जगह फाइनल की भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, मैं बता रहा हूं कि ये दोनों टीमें फाइनल खेलेंगी.’ इसके अलावा उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का नाम सामने रखा.
शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को चुना.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ कप्तान, पाकिस्तान के खिलाफ होगी वापसी, तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस जारी
ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मिल चुकी है हार
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भले ही सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी टीम के खेलने की बात कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत खराब है. पाकिस्तान टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है और सुपर 8 में उनका सर्वाइव करना बेहद मुश्किल है. पाकिस्तान के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका है. इन तीनों टीमों ने निपटना आसान नहीं होगा. बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हरा चुकी है.
15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य सामने रख दिया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 61 रनों से पाकिस्तान को पराजित कर दिया.
ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 0 रन… T20 वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र! कोच गौतम की नेट्स में ‘गंभीर’ क्लास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines