'इस यंग टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई टीम इंडिया, अब तक खेल लेते 100 T20I मुकाबले’, पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा ऐसा?'

Rinku Singh: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रिंकू सिंह ने तेज पारी के जरिए हर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. उनकी बैटिंग देखकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर साइमन डूल को हैरानी होती है कि रिंकू को इतने कम मौके क्यों मिले.

Team India T20

Simon Doull On Rinku Singh: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने कहा कि रिंकू सिंह के लिए भारत में टी20 इंटरनेशनल में मौके बहुत ही लिमिटे रहे हैं, बावजूद इसके कि उनकी मैच जीतने की क्षमता साबित हो चुकी है. रिंकू ने बुधवार 21 जनवरी 2026 को अपनी फिनिशिंग एबिलिटी को दिखाया, उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे, जिससे भारत को 238/7 का स्कोर बनाने में मदद मिली और नागपुर में सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन की जीत हासिल हुई.

विज्ञापन

रिंकू को मिले कम मौके

रिंकू ने 2023 में अपना T20I डेब्यू किया, तब से उन्होंने इस फॉर्मेट में सिर्फ 36 मैच खेले हैं. वो भारत की T20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में नहीं चुने गए, लेकिन 2026 एडिशन में उन्हें जगह मिली. डूल का मानना है कि रिकु को अब तक बहुत ज्यादा T20I मैचों में खेलना चाहिए था, और उन्होंने उनके असाधारण पावर और आखिरी ओवर्स में शांत नेचर को दिखाया. उन्होंने रिंकू को गेम के बेस्ट फिनिशर्स में से एक के तौर पर बताया, जिनके टैलेंट का भारत ने साफ तौर से से पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया है.

विज्ञापन

‘अब तक 100 T20I खेल लेते’

साइमन डूल ने स्टार स्पोर्ट्स, ‘रिकु सिंह गेम के बेस्ट फिनिशर्स में से एक हैं. हमने उन्हें आईपीएल में 4 या 5 साल पहले बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा, और मुझे अभी भी लगता है कि उन्होंने इसके बाद भारत के लिए पर्याप्त T20 क्रिकेट नहीं खेला. उन्हें बहुत ज्यादा खेलना चाहिए था और अब तक आसानी से 100 गेम खेल सकते थे’

विज्ञापन

‘फिनिशिंग रोल में मिले सपोर्ट’

डूल ने कहा, ‘रिंकू को उस फिनिशिंग रोल में सपोर्ट देने की जरूरत है क्योंकि वो इसमें एक्सेप्शनल है. अपनी हाइट के बावजूद, वो बेहद ताकतवर हैं, और आखिर में गेंद के नीचे आने की उनकी क्षमता उन्हें गेंदबाजी के लिए बेहत मुश्किल बनाती है.’ गौरतलब है कि आईपीएल में खेलते हुए रिंकू ने बेहतरीन फिनिश करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को कई बार जीत दिलाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ