हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रोहित-विराट World Cup नहीं खेले, तो अच्छा', KKR के पूर्व बल्लेबाज ने बयान से चौंकाया!

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. फैंस उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, KKR के पूर्व बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की राय एकदम अलग है. वो नहीं चाहते कि ये दोनों वनडे वर्ल्ड कप का किसी भी तरह से हिस्सा बनें.

विज्ञापन
रोहित-विराट पर बड़ा बयान

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. वो भारतीय क्रिकेट के बड़े सुपरस्टार हैं और अपने करियर के अंत पर हैं. विराट और रोहित वनडे में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. लग रहा है कि दो साल बाद होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में विराट और रोहित जरूर खेलेंगे. अब KKR की ओर से खेल चुके अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने बयान से चौंकाया है. वो रोहित और विराट को अगला वर्ल्ड कप खेलते हुए नहीं देखना चाहते.

‘रोहित-विराट वर्ल्ड कप नहीं खेले, तो अच्छा’

रहमानुल्लाह गुरबाज ने इंडिया टुडे को खास इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर बात की. उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तानी खिलाड़ी के तौर पर, मुझे खुशी होगी, अगर वो टीम में नहीं होंगे. अगर वो नहीं हुए, तो आपका जीतने का चांस ज्यादा रहेगा. वो दोनों ही दिग्गज हैं. कोई चांस नहीं है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को कोई टीम में नहीं रखना चाहेगा. हालांकि, अगर दोनों टीम में नहीं हुए, तो विरोधी खुश होंगे.’

ये भी पढ़ें:- कैंसिल हुई BCCI की ‘रिव्यू’ मीटिंग! गौतम गंभीर-अजीत अगरकर के लिए बड़ी राहत? जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

विराट के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले गुरबाज?

रहमानुल्लाह गुरबाज ने बताया कि जब वो दिक्कत में होते हैं, तो विराट कोहली से मदद लेते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब मैं मुश्किल में होता हूं और मुझे मदद की जरूरत होती है, तो मैं विराट भाई को कॉल करता हूं. हम बात करते हैं. जब मुझे जरूरत होती है, तो फिर हमारी बात होती है. कुछ समय पहले ही मैं स्कोर नहीं बना पा रहा था. मैंने उन्हें कॉल किया और अगले ही मैच में मैंने करीब 90 रन बनाए.’

रोहित-विराट का हालिया प्रदर्शन रहा है शानदार

रोहित शर्मा और विराट कोहली का वनडे में कमबैक शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 73 और तीसरे वनडे में नाबाद 121 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में भी रोहित ने 57 रन की शानदार पारी खेली. विराट कोहली का भी पिछले दो वनडे मैचों में प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 74 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रन बनाए. दोनों का अब 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट-गंभीर के बीच बढ़ी टेंशन! रायपुर वनडे से पहले ‘किंग’ ने किया हेड कोच को इग्नोर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola