Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया. साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने 270 रनों की पारी खेली. किशन की जोरदार बल्लेबाजी और अन्य खिलाड़ियों के सपोर्ट से ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बना दिए. ईशान किशन दलीप ट्रॉफी इतिहास में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं. ईशान की बल्लेबाजी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान प्रभावित नजर आए और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को मैसेज भेजा.
‘ईशान किशन से कुछ सीखो’
वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने 37 गेंदों में 44 रन बनाए. सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे, वहीं ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने सेट होने के बाद संभलकर बल्लेबाजी की और 270 रन बना दिए. विवेक राजदान ने फाइनल के दौरान कमेंट्री में वैभव सूर्यवंशी को लंबी पारी खेलने की सलाह दी और बताया कि वह जल्दबाजी करके गलती कर रहे हैं.
विवेक ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी साहब, आपको ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत है. एक बार जब आप सेट हो जाते हैं, तो फिर आपको यह सीखना है कि कैसे लंबी पारी खेली जाती है. हर एक खिलाड़ी ने खड़े होकर इस पारी की तारीफ की है. यह सिर्फ तकनीक या धैर्य ही नहीं, बल्कि मैच फिटनेस भी दिखाता है. इतनी गर्मी में क्रीज पर रहना और इस तरह की पारी खेलना तारीफ के लायक है. ईशान किशन ने क्या शानदार पारी खेली.’
ये भी पढ़ें:- शुरू हुआ नया विवाद! दलीप ट्रॉफी फाइनल में मौका नहीं मिलने पर करुण नायर ने खड़े किए सवाल, कहा- समझ से परे
ईस्ट जोन के पास है मोमेंटम
ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए और दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी देखने को मिली. अभिमन्यु ने 72 रन और वैभव ने 44 रन बनाए. ईस्ट जोन के लिए शिखर मोहन ने 85 रन और कुमार कुशाग्र ने 101 रनों की पारी खेली.
कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए. फाइनल में अपनी इस जोरदार पारी के दौरान किशन ने 30 छक्के और 7 चौके जड़े. उन्हें अपने साथियों का बढ़िया तरह से साथ मिला, जिस वजह से टीम पहली पारी में 708 रन बनाने में सफल हुई. साउथ जोन के सामने बहुत बड़ा चैलेंज है. दो दिन का खेल हो गया है और बचे हुए तीन दिनों में साउथ जोन का लक्ष्य लीड हासिल करना होगा. हालांकि, 708 रन बनाना उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच के तीसरे दिन मोहम्मद शमी पर होंगी नजरें, गेंद के साथ करना होगा कमाल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines