Legend Angry Ravindra Jadeja Not Selected: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है और इस चीज ने सभी को हैरान कर दिया. सिलेक्टर्स ने अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर्स को जगह दी लेकिन जडेजा इग्नोर हो गए. वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बावजूद उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. इसी पर अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सदगोपन रमेश का गुस्सा फूटा है. उन्होंने रवींद्र को नहीं चुने जाने की कड़ी आलोचना की है.
जडेजा का सिलेक्शन नहीं होने पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर
भारत के पूर्व खिलाड़ी सदगोपन रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर गौतम गंभीर-अजित अगरकर द्वारा चुनी टीम इंडिया की जमकर आलोचना की है. उनका मानना है कि जडेजा को टीम में जगह मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘सिलेक्टर्स कह रहे हैं कि हम चैंपियंस ट्रॉफी में एक अधिक स्पिनर लेकर गए थे, इसी वजह से जडेजा टीम में थे. क्या वो टीम पर बोझ हैं? आपने शुभमन गिल को टी20 का उपकप्तान और वनडे का कप्तान बनाने पर इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन का जिक्र किया था. उसी इंग्लैंड सीरीज में जडेजा ने भी धमाल किया था.’
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भी होते रहेंगे क्रिकेट मैच? BCCI ऑफिशियल ने दिया सटीक जवाब
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चमके जडेजा
सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, जडेजा ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में भी शानदार बल्लेबाजी की है. सदगोपन रमेश ने इस चीज का भी जिक्र किया और कहा, ‘जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया था और 4 विकेट झटके थे. आपने ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने के लिए वनडे टीम में चुन लिया. कुल मलाकर उन्होंने शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल को इनाम दिया और जडेजा को अलविदा कह दिया.’
जडेजा का 2025 में टेस्ट में प्रदर्शन
रवींद्र जडेजा के लिए साल 2025 शानदार साबित हुआ है. उन्होंने कुल 7 मैच खेले हैं और 13 पारियों में 659 रन बनाए हैं. इसी बीच वो 5 बार नॉटआउट रहे हैं. उनका औसत 82.37 का है. गेंदबाजी की बात करें, तो इन 7 टेस्ट मैचों में उन्होंने 11 विकेट झटके हैं.
ये भी पढ़ें:- गौतम पर लगे रोहित, विराट और अश्विन को रिटायर कराने के गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ठोका दावा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines