---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘दम है तो आ जाओ…’, श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दी बॉक्सिंग रिंग में भिड़ने की खुली चुनौती, बयान से मचाया हड़कंप!

S Sreesanth Challenge Harbhajan Singh: IPL 2008 का थप्पड़ कांड फैंस को याद होगा. हरभजन सिंह ने एक मैच के बाद श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था. अब श्रीसंत ने हरभजन को बॉक्सिंग मैच के लिए चैलेंज किया है.

---खबर नीचे जारी है---

S Sreesanth Challenge Harbhajan Singh: IPL 2008 का थप्पड़ कांड फैंस आज भी नहीं भूले हैं. यह काफी सालों से चर्चा का विषय रहा है और पिछले कुछ सालों में एस श्रीसंत ने इस मामले पर खुलकर बात की है. श्रीसंत ने अब हरभजन सिंह को रिंग फाइट के लिए चैलेंज किया है. यह घटना 2008 में किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद की है. हरभजन सिंह ने श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था और यह IPL इतिहास का सबसे विवादित पल बन गया.

श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया चैलेंज

थप्पड़ कांड के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के रिश्ते सुधरे और दोनों ने एडवर्टाइजमेंट भी साथ में किया. दोनों के रिश्तों में फिर से दरार तब आई, जब हरभजन ने थप्पड़ कांड का मजाक उड़ाते हुए एक एडवर्टाइजमेंट बनाया. श्रीसंत हाल ही में लल्लनटॉप शो पर नजर आए, इसी बीच दोनों की एक पुरानी फोटो दिखाई गई, जिसमें वो बॉक्सिंग गियर में नजर आ रहे थे. श्रीसंत ने इस तस्वीर को देखने के बाद हरभजन सिंह को बॉक्सिंग मैच के लिए चैलेंज दे दिया.

---खबर नीचे जारी है---

‘आपके पास हिम्मत है?’

एस श्रीसंत ने चैलेंज देते हुए कहा, ‘यही सीन, क्या आपके पास हिम्मत है? आपके पास मेरे साथ रिंग में आने का दम है? क्या आप कॉन्ट्रैक्ट साइन करके आ सकते हैं? मैं उन्हें यह सवाल पूछ रहा हूं. आप यही ग्लव्ज पहनकर रिंग में आएंगे? यह एक्टिंग नहीं है. मैं मुस्कुरा रहा हूं. आप मुस्कुरा भी नहीं रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि आप क्या कर रहे हैं. यह एक ओपन चैलेंज है. मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग का हिस्सा हूं और कॉनर मैक्ग्रेगर के एक वीडियो प्रोजेक्ट से जुड़ा हूं. भज्जी, मैं आपको चैलेंज कर रहा हूं.’ साफ तौर पर नजर आ रहा है कि श्रीसंत, हरभजन के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के मूड में नहीं हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा करारा झटका, चोट के कारण स्टार खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से बाहर

First published on: Jun 19, 2026 10:28 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola