S Sreesanth Father Passed Away: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. श्रीसंत क्रिकेट से दूर हैं और बतौर विशेषज्ञ काम करते हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट करते थे. अब उनके सिर से पिता का साया उठ गया है. दरअसल, श्रीसंत के पिता वी शांताकुमारन नायर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. परिवार के सदस्यों ने इस दुखद खबर की पुष्टि की.
श्रीसंथ के पिता का हुआ निधन
एस श्रीसंत के पिता वी शांताकुमारन नायर कोच्चि में लिसिए अस्पताल में इलाज करा रहे थे. शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे उनके पिता ने दम तोड़ दिया. परिवार के सदस्यों ने PTI से इस खबर की पुष्टि की. 89 साल की उम्र में शांताकुमारन दुनिया को अलविदा कह गए. रविवार को उनके पार्थिव शरीर को कोठमंगलम में स्थित उनके घर ले जाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
श्रीसंत के पिता एक रिटायर्ड LIC जोनल मैनेजर थे. वह अपनी पत्नी टीएन सावित्रीदेवी और बच्चे दीपू, निवेदिता, दिव्या और श्रीसंत के साथ रहते थे. कोठमंगलम में पले-बढ़े वी शांताकुमारन नायर न सिर्फ एक जोनल मैनेजर थे, बल्कि उन्होंने दो मलयाली फिल्मों में एक्टिंग भी की है. वह पिछले कुछ समय से हृदय की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें पहले भी दिल से जुड़ी समस्या थी. इसी वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनका निधन हो गया.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी स्टार रजाउल्लाह ने डेब्यू पर रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक जड़ तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड
श्रीसंत को पिता का मिला सपोर्ट
श्रीसंत ने कई इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में बात की और उनकी संघर्षों की तारीफ की है. श्रीसंत ने बताया कि उन्हें सफल क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने अपना घर बेच दिया था. वी शांताकुमारन ने अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए बहुत योगदान दिया. जब 2013 में श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था, तब उनके पिता ने मीडिया में आकर अपने बेटे का सपोर्ट किया था और दावा किया था कि श्रीसंत के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है. जब श्रीसंत को निर्दोष घोषित किया गया था, तब उनके परिवार ने कोच्चि में जमकर जश्न मनाया था.
साफ तौर पर श्रीसंत की सफलता में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है. बता दें कि श्रीसंत ने 2022 में रिटायरमेंट ले लिया था और इसके बाद से वह लीजेंड्स लीग में खेलते हुए नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद के कप्तान, Ranji Trophy 2026-27 सीजन में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
11 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
12 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
14 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: PTI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines