Former India Cricketer Rajesh Banik Died: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेश बानिक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वो भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. बता दें कि वो 40 साल के थे और पश्चिम त्रिपुरा के आनंदानगर में उनकी मौत हुई. राजेश के निधन से क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है. बता दें कि राजेश बानिक ने इरफान पठान और अंबाती रायडू जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था. त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के सचिव सुब्रता डे ने बानिक के निधन पर शोक जताया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौत
भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके राजेश बानिक का वेस्ट त्रिपुरा के आनंदानगर में एक्सीडेंट के चलते निधन हो गया. अधिकारियों ने बताया कि राजेश हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे और इसके बाद उन्हें अगरतला में स्थित जीबीपी अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी में खेला था.
त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के सचिव सुब्रता डे ने रिपोर्टर्स से कहा, ‘ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हमने एक टैलेंटेड क्रिकेटर और अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयनकर्ता को खो दिया. हम एकदम हैरान हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. वो इस प्रदेश के सबसे शानदार ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं लेकिन काफी लोगों को नहीं पता था कि वो टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों को आसानी से पहचान लेते थे. इसी वजह से उन्हें प्रदेश की अंडर 16 टीम का सिलेक्टर बनाया गया था.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs SA W: पहला Womens World Cup जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ ड्रेसिंग रूम किया शेयर
राजेश बानिक ने 2002-2023 के रणजी सीजन द्वारा त्रिपुरा के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.32 के औसत से 1469 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आए. वो अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेतृत्व कर चुके हैं. बता दें कि साल 2000 में हुए वर्ल्ड चैलेंज में भारत की अंडर 15 टीम में बानिक को जगह मिली थी, जहां वो अंबाती रायडू और इरफान पठान के साथ खेले थे.
ये भी पढ़ें:- भारतीय फैंस को चुप कराने के लिए तैयार साउथ अफ्रीकी कप्तान, Womens World Cup फाइनल से पहले भरी हुंकार
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
43 mins agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
56 mins agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
3 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
3 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
4 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines