साल 2005-07 तक टीम इंडिया का कोच रहा ये दिग्गज पूर्व खिलाड़ी आज एक-एक पैसे से तंग है। जी हां हम बात कर रहें है कि पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कोच रहे ग्रैग चैपल की। इस समय ग्रैग चैपल की वित्तीय स्थिति काफी खराब है। इस बात का खुलासा खुद ग्रैग चैपल ने किया है। चैपल ने ‘न्यूज कॉर्प’ से बातचीत करते हुए अपनी खराब वित्तीय हालत का जिक्र किया।
क्या बोंले ग्रैग चैपल
‘न्यूज कॉर्प’ से बातचीत करते हुए ग्रैग चैपल ने कहा कि, मैं बेहद खराब स्थति में नहीं हूं पर मै कोई लग्जरी जीवन भी नहीं जी रहा हूं। काफी लोग सोचते होंगे कि, हमने क्रिकेट खेला है तो इसलिए हम लग्जरी लाइफ जीते हैं। हालांकि, मैं निश्चित रूप से गरीबों का रोना नहीं रो रहा हूं, लेकिन हमें उन चीजों का फायदा नहीं मिल रहा है जिनका आज कल के क्रिकेटर्स लाभ उठा रहे हैं।’ वहीं, दूसरी तरफ अब चैपल के दोस्तों ने उनकी मदद करने के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है जिससे वो कुछ पैसा जुटा सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- World Cup के बाद बदल जाएंगे टीम इंडिया के हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेगा ये दिग्गज!
सौरव गांगुली से हुआ था विवाद
बता दें, साल 2005 से लेकर साल 2007 तक ग्रैग चैपल भारतीय टीम के कोच रहे थे। इसी बीच उनका विवाद उस समय कप्तान सौरव गांगुली से हुआ था। जो उन दिनों काफी चर्चाओं में भी रहा। उस वक्त एक इंटरव्यू के दौरान ग्रैग चैपल ने सौरव गांगुली को कप्तानी छोड़ने के लिए कहा था। जिस पर जमकर विवाद हुआ था।
उन दिनों सौरव गांगुली काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे इसको लेकर ही चैपल ने कहा था कि, गांगुली की फॉर्म में उनकी कप्तानी आड़े आ रही है इसलिए उनको कप्तानी छोड़कर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। चैपल का ये बयान सामने आने के बाद सौरव गांगुली को वनडे टीम और टेस्ट टीम से बाहर हो ना पड़ा और उनकी कप्तानी भी चली गई थी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
5 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
7 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
8 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
9 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
9 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines