Chennai Super Kings: IPL की चेन्नई सुपर किंग्स टीम पिछले कुछ समय से चर्चा में चल रही है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि टीम का अगला हेड कोच कौन होगा. बड़े नाम अभी तक सामने आए हैं. CSK में बड़ा बदलाव होना पक्का है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि CSK को माइकल हसी को हेड कोच बनाना चाहिए. हसी अभी फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच हैं. वो कई साल तक CSK के लिए खेल भी चुके हैं. उनका रिकॉर्ड अभी तक टीम के लिए शानदार रहा है.
क्रिस श्रीकांत ने माइकल हसी का किया समर्थन
इंग्लैड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम अभी तक सामने आया है. हाल ही में अश्विन ने मोर्गन का नाम लिया था. इसके बाद हलचल बढ़ गई थी. अश्विन ने साफ किया था कि टीम मोर्गन पर विचार कर सकती है. क्रिस श्रीकांत ने इन दोनों नामों को खारिज कर दिया है. उन्होंने माइकल हसी को प्राथमिकता देने की बात कही.
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “CSK के पास जब मिस्टर क्रिकेट है, तो उन्हें बाहर किसी की जरूरत नहीं है. माइकल हसी को ही हेड कोच बनाया जाना चाहिए. वो सबसे अच्छे विकल्प होंगे. आगे चलकर CSK में एमएस धोनी की भूमिका क्या होगी, इस पर भी फैसला होना चाहिए. उसके बाद ही अन्य चीजें अपनी जगह पर आ पाएंगी.”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: शतक से चूके केएल राहुल, 82 रनों की जुझारू पारी का हुआ अंत
मोर्गन के खिलाफ गए श्रीकांत
मोर्गन और मैक्कुलम को CSK का कोच बनते हुए श्रीकांत नहीं देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मोर्गन इंग्लैंड के लिए अच्छे खिलाड़ी और अच्छे कप्तान थे. कोच के तौर पर मैं उन्हें नहीं पसंद करूंगा. KKR के कप्तान के रूप में भी वो सफल नहीं रहे. अच्छा होगा कि वो कमेंट्री ही करें. CSK के लिए ये भी अच्छा होगा कि वो मैक्कुलम को हेड कोच ना बनाएं. उन्हें मोर्गन और मैक्कुलम दोनों को ही मना कर देना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: ‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
37 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines