T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को धमकी दी है कि वो अपनी टीम नहीं भेजेंगे. अब पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की सलाह दी है. उनका मानना है कि अगर पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी, तो उनका हाल बेहाल हो जाएगा. ऐसे में उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर वर्ल्ड कप से बाहर हो जाना चाहिए.
‘पाकिस्तान, आप मत आइए’
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की धमकी पर के श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आखिरी मैच में भारत ने 15 ओवर में 209 रन बना दिए थे. इस मुकाबले में भारत ने 10 ओवर में 150 रन बनाए. ये देखकर कई सारी टीमें बोलेंगी कि हम भारत नहीं आ रहे. आप ट्रॉफी रख सकते हैं. पाकिस्तान, आप मत आइए. मोहसिन नकवी पहले ही इस बारे में बात कर रहे हैं. मत आओ. आपकी हालत खराब हो जाएगी.’
श्रीकांत ने आगे कहा, ‘कोलंबो में लगा एक छक्का मद्रास तक जाएगा. सतर्क रहना. सबसे अच्छा विकल्प रहेगा कि आप दूर रहिए. कोई बहाना बनाओ और मत आओ. ये खिलाड़ी आपका हाल बेहाल कर देंगे. ये हर क्रिकेट टीम को मैसेज है. जिस तरह से चौके-छक्के टी20 क्रिकेट लग रहे हैं, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा था.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: लगातार 3 हार के बाद न्यूजीलैंड की बदली टीम, दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता, KKR स्टार को मिली जगह
पाकिस्तान ने कर दिया स्क्वाड का ऐलान
पाकिस्तान ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की बात की है लेकिन उन्होंने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने बताया कि उनका काम टीम चुनने का था. पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं, यह फैसला सरकार का होगा. मोहसिन नकवी ने बताया है कि शुक्रवार या अगले सोमवार तक पाकिस्तान सरकार ऐलान कर देगी कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं.
पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश की फिर होगी T20 World Cup में एंट्री? PCB की धमकी पर ICC लेगी कड़ा एक्शन!
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines