Kevin Pietersen: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भारत में आए बदलावों पर अपनी राय रखी है. मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे करने से पहले पीटरसन ने एक लेख के जरिए उनके साथ अपनी पहली मुलाकात और भारत में बदलते माहौल का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों में भारत को करीब से देखने के दौरान उन्होंने देश में एक नया आत्मविश्वास महसूस किया है.
केविन पीटरसन ने PM मोदी को लेकर क्या लिखा?
केविन पीटरसन ने अपने लेख में बताया कि वह पहली बार साल 2003 में भारत आए थे. उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने हुए करीब दो साल हुए थे. पीटरसन के मुताबिक, तब उन्हें मोदी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी. हालांकि, जब उन्हें पता चला कि मोदी एक सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करने जा रहे हैं, तो इस उपलब्धि ने उनका ध्यान खींचा.
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करना अपने आप में बड़ी बात है. क्रिकेट से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के पूरे करियर से भी लंबा समय है. उन्होंने ब्रिटेन की राजनीति का उदाहरण देते हुए बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ब्रिटेन में कई प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने लंबे समय तक नेतृत्व करना खास महत्व रखता है.
पीटरसन ने यह भी लिखा कि उन्होंने अपने जीवन का काफी समय भारत में क्रिकेट खेलने और यहां घूमने में बिताया है. इस दौरान उन्हें कई अच्छे लोग मिले और कुछ लोगों के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी हुई. भारत के बाहर से आने के बावजूद उन्हें देश में हुए बदलावों को करीब से देखने का मौका मिला.
भारत में बढ़ा आत्मविश्वास, क्रिकेट में भी दिखा बदलाव
केविन पीटरसन के मुताबिक, भारत में उन्हें सबसे बड़ा बदलाव लोगों के आत्मविश्वास में नजर आया है. उन्होंने लिखा कि जब वह पहली बार भारत आए थे, तब उन्हें लगा था कि देश अपनी क्षमताओं को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं था. लेकिन अब स्थिति काफी अलग दिखाई देती है. आज भारतीय बड़े लक्ष्य तय करते हैं, कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं और खुद से पहले के मुकाबले ज्यादा उम्मीद रखते हैं. पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट को इस बदलाव का एक बड़ा उदाहरण बताया. उनके अनुसार, पहले भी भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी और क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून था.
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
9 mins agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
49 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
56 mins ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
1 hr agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
1 hr agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
3 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines