Virat Kohli-Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा अब वनडे में भारत के कप्तान नहीं हैं और ये जिम्मेदारी शुभमन गिल को दे दी गई है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फैसले को लेकर बेहद गुस्सा हैं लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गोवर को लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 का विश्व कप नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने इस बयान से बताने की कोशिश की है कि विराट-रोहित पहले ही रिटायर हो सकते हैं. उन्होंने गिल को कप्तान बनाने के फैसले की भी प्रशंसा की है.
विराट-रोहित नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप?
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान डेविड गोवर ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि विराट कोहली-रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. इसी बीच उन्होंने भविष्य में ऋषभ पंत के वनडे टीम में शामिल होने का दावा किया और गिल को कप्तानी देने के फैसले की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए नहीं देख रहा हूं. ऋषभ पंत भले ही चोटिल होते रहते हैं लेकिन वो खेलेंगे. टीम गिल जैसे जवान लीडर्स पर निर्भर करेगी, ताकि वो आगे ही राह आसान कर पाए. ये गिल के लिए आगे आने और टीम इंडिया को सफलता की राह पर ले जाने का अच्छा मौका है.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने 3 बार रौंदा, फिर भी नहीं गई PAK खिलाड़ी की अकड़, ‘गन सेलिब्रेशन’ के बाद नया विवाद शुरू!
ऑस्ट्रेलिया टूर से होगी नए दौर की शुरुआत
रोहित शर्मा पिछले कुछ साल से भारत के सभी फॉर्मेट के कप्तान थे. टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी थमाई गई, वहीं टेस्ट से संन्यास लेने के बाद सिलेक्टर्स ने गिल को कप्तान बनाया. लग रहा था कि रोहित 2027 के वर्ल्ड कप तक भारत के कप्तान रहेंगे लेकिन सिलेक्टर्स ने गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त कर दिया. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज द्वारा भारतीय क्रिकेट में नए वनडे एरा की शुरुआत होगी.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ये भी पढ़ें:- ‘भारत मेरी मातृभूमि है…’, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के बयान ने उड़ाए होश, PCB पर जड़े गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines