Vansh Bedi Breaks Silence: दिल्ली के क्रिकेटर वंश बेदी ने किसी भी तरह की मैच फिक्सिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं होने का दावा किया है. हाल ही में एक बुकी का स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है. दावा किया गया है कि वह प्लेयर पैसे के बदले टीम की प्लेइंग 11 से जुड़ी जानकारी लीक करता था, जो ICC के एंटी करप्शन नियमों के खिलाफ है. इसके बाद वंश बेदी का नाम विवादों में आ गया, लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर सफाई दे दी है.
क्या है पूरा मामला?
तहलका की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने एक अंडरकवर पत्रकार को बताया है कि उन्होंने IPL 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 लंदन में मौजूद एक बुकी के साथ साझा करके 5 मैच फिक्स किए थे. उन्होंने दावा किया था कि टीम के अंदर से उनके पास जानकारी आ रही थी. भाटिया का दावा है कि दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान भी वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे. रिपोर्ट में CSK क्रिकेटर का जिक्र किया गया, लेकिन कोई नाम सामने नहीं आया.
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन ने कुछ घंटों बाद सफाई देते हुए बताया कि वंश बेदी ने उन्हें पड़ोसी राज्य के एक खिलाड़ी के मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की खबर दी थी. इसके बाद DDCA ने यह जानकारी BCCI को साझा कर दी थी. इसके बाद वंश बेदी का नाम हर जगह आने लगा और कई लोग उन्हें मैच फिक्सिंग से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा मानने लगे थे. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ 2 रनों से हारने के बाद क्या बोले जापान के कप्तान? BCCI को कहा शुक्रिया
वंश बेदी ने आरोपों पर क्या कहा?
वंश बेदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘मैं बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर मेरे खिलाफ फैलाई जाने वाली खबरें झूठ हैं. मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने तहलका स्टिंग ऑपरेशन में CSK खिलाड़ी के मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले के बारे में बताया, उस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है और मैं वह व्यक्ति नहीं हूं. मुझे इन आरोपों से जोड़ा जाना मानहानि है. मेरी लीगल टीम गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल एक्शन लेने के लिए तैयार है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस तरह की गलत खबरें फैलाने से दूर रहें.
CSK के लिए कभी नहीं खेले वंश बेदी
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के वंश बेदी बचपन में क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली आ गए थे. 2024 में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया, जिस वजह से उन्हें IPL 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 55 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया था. हालांकि, CSK के लिए उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. वह टखने की चोट के कारण आधे सीजन से बाहर हो गए थे और फिर IPL 2026 से पहले उन्हें CSK ने रिलीज कर दिया.
ये भी पढ़ें:- VIDEO: भारत-जापान मैच में मचा बवाल! अंपायर से भिड़े कप्तान श्रेयस अय्यर, हारते-हारते बची टीम इंडिया
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत, पहले ओवर में गिरे 2 विकेट
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines