हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर खड़े हुए सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट पर दागे तीखे सवाल

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन चुके हैं. उनके डेब्यू के बाद अब क्रिकेट एक्सपर्ट कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi Debut: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव को डेब्यू का मौका मिला तो कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं. पूर्व क्रिकेट संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनके मुताबिक वैभव का डेब्यू तो ठीक है लेकिन संजू को आप कैसे प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं.

संंजू सैमसन के ड्रॉप होने पर भड़के मांजरेकर

संजू सैमसन के टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजय मांजरेकर काफी नाखुश नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वैभव को टीम इंडिया की जर्सी में देखकर काफी अच्छा लगा रहा है लेकिन सैमसन का क्या हुआ? क्या उन्हें ड्रॉप किया गया है? क्या आप मेरे से मजाक कर रहे हैं. नहीं मुझे लगता है कि उनको चोट लगी होगी. उम्मीद करते हैं कि ये चोट ही हो. या फिर ये एक चौंकाने वाला सिलेक्शन है. अगर आप वैभव को ओपनिंग पर उतारना चाहते हैं तो संजू आराम से नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी कर सकते थे.”

खराब प्रदर्शन के चलते ड्रॉप हुए संजू सैमसन

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही वैभव को इस बार टीम इंडिया में जगह मिल गई थी. उनके टीम में शामिल होते ही टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों पर तलवार लटक चुकी थी. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों में से जो भी खराब प्रदर्शन करता उसको प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ता. अभिषेक शर्मा के बल्ले से तो रन निकले लेकिन संजू आयरलैंड के दौरे पर फ्लॉप होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी रन नहीं बना पाए. ऐसे में मैनेजमेंट ने उनको ड्रॉप कर वैभव को मौका देना सही समझा. हालांकि, वैभव ने भी अपने डेब्यू पर कुछ खास नहीं किया और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट स्क्वाड का ऐलान, शाहीन अफरीदी समेत ये 3 खिलाड़ी टीम से बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola