'मुझे कोई चोट नहीं', भीषण सड़क हादसे के बाद प्रवीण कुमार ने फैंस को दिया अपडेट
Edited By Bhoopendra Rai

Praveen Kumar
Edited By Bhoopendra Rai

Praveen Kumar
Praveen Kumar Health Update: 5 जुलाई को भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है। हादसे के दूसरे दिन प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा ‘मैं आपके द्वारा मुझे भेजी गई शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं और मुझे कोई चोट नहीं पहुंची है।’
प्रवीण कुमार ने अपने फैंस को दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में ‘वास्तव में आपकी चिंता के लिए आभारी हूं। मैं समझता हूं कि कार दुर्घटना की खबर से आपमें से कई लोगों में चिंता और चिंता पैदा हो गई होगी। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं और मुझे कोई चोट नहीं पहुंची है, एक बार फिर, आपकी वास्तविक देखभाल और चिंता के लिए तहे दिल से धन्यवाद। आप सभी को मेरा प्यार, सराहना और हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं। हृदय से आभार सहित, प्रवीण कुमार।’
आपको बता दें कि मंगलवार रात टीम इंडिया के पूर्व स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार का एक्सीडेंट (Praveen Kumar Car Accident) हुआ था। जिस वक्त कैंटर ने उनकी कार को आगे से टक्कर मारी उस वक्त कार में वह अपने बेटे के साथ घर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में दोनों बाल-बाल बचे हैं।
बताया गया है कि प्रवीण कुमार बागपत रोड़ पर मुल्तान नगर में रहते हैं। वह मंगलवार रात को साढ़े 10 बजे के करीब अपनी कार से पांडव नगर की ओर जा रहे थे। उनके साथ उनका बेटा भी गाड़ी में था। जब वह कमिश्नर आवास के पास पहुंचे तो कैंटर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रवीण कुमार का क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है। उन्होंने 2007 में वनडे डेब्यू किया था। 2008 में उन्होंने टी20 और इसके 3 साल बाद उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले प्रवीण कुमार ने 2012 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। प्रवीण कुमार ने 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में क्रमश 27, 77 और 8 विकेट चटकाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: