Suryakumar Yadav: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस वक्ट टीम इंडिया के अहम हिस्सी हैं। वह टी20 में धमाल मचा चुके हैं। फिलहाल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रहे हैं, जो हैदराबाद में खेला जा रहा है। सूर्या के प्रदर्शन के देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में जगह देने की मांग उठ रही है। इस लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
सूर्यकुमार यादव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए सलमान बट्ट ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव टेस्ट मैचों में भी काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि उन्होंने कई सालों तक डोमेस्टिक क्रिकेट में खेला है और उनके लिए रन भी बनाए हैं और इसी वजह से वो काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।
सूर्या के पास काफी एक्सपीरियंस है- सलमान बट्ट
सलमान बट्ट ने अपने बयान में कहा कि ‘सूर्यकुमार यादव के पास डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का काफी एक्सपीरियंस है। मेरे हिसाब से लंबे फॉर्मेट को वो काफी अच्छी तरह से समझते हैं। उन्हें ये पता होना चाहिए कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट को एडॉप्ट करना होगा। आपको थोड़ा-बहुत अपने शॉट सेलेक्शन में भी बदलाव की जरूरत है।
और पढ़िए – कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
‘धमाल मचा सकते हैं सूर्या’
सलमान बट्ट ने आगे काह कि ‘अपने स्ट्रेंथ के हिसाब से प्लेयर्स पर फोकस करना चाहिए। टाइम मैनेजमेंट भी एक बहुत अहम पहलू है। सेशन को ध्यान में रखते हुए आपको एडजस्टमेंट करने होते हैं। जिस तरह का अनुभव सूर्यकुमार यादव के पास है उसे देखते हुए उन्हें अच्छे रिजल्ट देने चाहिए।’
टीम इंडिया के लिए वनडे-टी 20 खेल चुके हैं सूर्या
आपको बता दें कि सूर्या इस वक्त टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। हाालंकि इस बल्लेबाज को अब तक 17 वनडे मैचों में मौका मिला है, जिसमें सूर्या ने 29.84 की औसत से सिर्फ 388 रन बनाए हैं। अब उन्हें टेस्ट में डेब्यू करना बाकी है।
और पढ़िए – रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
सूर्यकुमार का क्रिकेट करियर
17 वनडे मैच – 388 रन – 2 फिफ्टी
45 टी20 इंटरनेशनल मैच – 1578 रन- 3 शतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines