Heath Streak Health Update: क्रिकेट जगत से एक चिंता की खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 49 साल के इस दिग्गज को लीवर में लेवल-4 का कैंसर हुआ है। उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है। ये खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।
1993 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले हीथ स्ट्रीक न सिर्फ टीम का अहम हिस्सा थे, बल्कि अपनी कप्तानी में कई यादगार मैच भी जिताए। दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वह लोअर ऑर्डर में आकर तेजी से रन बनाने में भी माहिर थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात लायंस जैसी टीमों के कोचिंग स्टाफ का भी अहम हिस्सा रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को कोचिंग दी।
कोई चमत्कार ही बचा पाएगा
जिम्बाब्वे के खेलमंत्री डेविड कोल्टर्ट ने ट्वीट किया, ‘हीथ स्ट्रीक अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। परिवार यूके से दक्षिण अफ्रीका जा रहा है। लगता है कि अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा पाएगा। दुआएं जारी हैं।’
परिवार ने जारी किया ये बयान
हीथ स्ट्रीक के परिवार की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि ‘हीथ को कैंसर है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे सम्मानित ऑन्कोलॉजिस्ट में से एक उनका इलाज कर रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि यह एक निजी पारिवारिक मामला बना रहे, और आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इस समय उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई और आधिकारिक बयान नहीं दिया जाएगा। कृपया अफवाहों पर ध्यान दें।’
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1657658987419140097?s=20
भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
हीथ स्ट्रीक ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैं। उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 10 नवंबर 1993 को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। उन्होंने पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था। 2005 में उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ हरारे में खेला था।
हीथ स्ट्रीक का क्रिकेट करियर
हीथ स्ट्रीक एक शानदार आलराउंडर थे। उन्होंने अपने करियर में 65 टेस्ट मैच खेले और एक शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से 1990 रन बनाए। वह 216 विकेट भी चटका चुके हैं। वहीं अगर बात वनडे की करें तो इस दिग्गज ने कुल 189 मुकाबले खेले, जिनमें 13 अर्धशतकों की मदद से कुल 2943 रन बनाए और 239 विकेट भी अपने नाम किये।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines